कटनी में दो मंजिला फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, दूर से दिख रहीं आग की लपटें, फायर ब्रिगेड ने शुरू किया आग बुझाने का प्रयास

IMG 20251019 WA0040

कटनी में दो मंजिला फर्नीचर दुकान में लगी आग:* दूर से दिख रहीं आग की लपटें, फायर ब्रिगेड ने शुरू किया आग बुझाने का प्रया

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत समदड़िया कॉलोनी के पास दो मंजिला फर्नीचर दुकान में रविवार रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि दूर से ही दिखाई दे रही थी। आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने का कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार समदड़िया कॉलोनी के पास भाटिया फर्नीचर अचानक आग लग गई। आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है।

इसे भी पढ़ें-  एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं,शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ दशहरा मनाने की अपील