उत्तरप्रदेशFEATURED

अयोध्या: राजघाट में महायज्ञ के दौरान लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

अयोध्या: राजघाट में महायज्ञ के दौरान लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

अयोध्या: राजघाट में महायज्ञ के दौरान लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, अयोध्या के राजघाट में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

अयोध्या: राजघाट में महायज्ञ के दौरान लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और रेस्क्यू टीम मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। घटना राजघाट, बाटी वाले बाबा घाट के निकट हुई।

महायज्ञ का आयोजन स्वामी जी महाराज द्वारा किया जा रहा था और यह महायज्ञ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में चल रहा था। मौके पर गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौजूद थे।

अधिकारियों का कहना है कि आग से कोई बड़ी जनहानि की सूचना अभी तक नहीं मिली है, लेकिन अफरा-तफरी के कारण कई लोग सुरक्षित स्थानों पर ले जाए गए हैं।

Back to top button