लखेरा क्षेत्र स्थित खदान की सूखी घास में लगी भीषण आग आसपास की बस्तियों में दहशत का माहौल, आग बुझाने मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड

IMG 20250410 WA0039

कटनी। कटनी के लखेरा क्षेत्र की खदान में सूखी घास में भीषण आग लगने से आसपास की बस्तियों में दहशत का माहौल बन गया सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,आपको बता दें कि फायर ब्रिगेड वहान इंचार्ज वसीम खान ने जानकारी में बताया कि गुरुवार दोपहर 1:00 बजे रंगनाथ थाना क्षेत्र के लखेरा स्थित दाना बाबा मंदिर से सामने खदान में सूखी घास में अचानक भीषण आग लगने से आसपास की बस्तियों में दहशत का माहौल बन गया जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग विकराल होने पर सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिस पर फायर ब्रिगेड के द्वारा घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की तीन से चार गाड़ियां लग गई,कोई जनहानि नही हुई है।

इसे भी पढ़ें-  भारत की म्यूजिक क्रिएटर इकोनॉमी ने भरी ऊंची उड़ान, 45% के उछाल के साथ ₹17,400 करोड़ पहुंची वैल्यू; रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े