चार मृत शासकीय कर्मचारियों के आश्रितों को कलेक्टर ने प्रदान की अनुकंपा नियुक्ति
चार मृत शासकीय कर्मचारियों के आश्रितों को कलेक्टर ने प्रदान की अनुकंपा नियुक्त
कटनी (YASHBHARAT.COM)।विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों की सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। कलेक्टर ने सोमवार को सभी 4 अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति संबंधी आदेश प्रदान किया।।कलेक्टर श्री तिवारी ने सुश्री श्रेया गुप्ता को विजयराघवगढ़ तहसील में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति का आदेश दिया। इनके पिता स्व. श्री केशव प्रसाद गुप्ता बड़वारा तहसील में पदस्थ थे और इनकी सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही में पदस्थ रहे स्व. श्री मोहन सिंह धुर्वे की मृत्यु के बाद उनके पुत्र प्रहलाद सिंह धुर्वे को जिला संयोजक जनजातीय कार्यालय कटनी में सहायक गेड-3 के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। सहायक ग्रेड-3 के पद पर वेतमान 5200-20200 + 1900 ग्रेड पे के वेतनमान में नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार आशीष भूमिया पिता स्व. श्री बुद्धूलाल भूमिया और सुभांशु सिंह बघेल पिता स्व. श्री सर्वेश सिंह बघेल को वन विभाग में अप्रशिक्षित वनरक्षक के पद पर आदेश पर्यन्त नियुक्ति प्रदान की गई है।







