Site icon Yashbharat.com

एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव आज, प्रदेश में 98 पुरुष व 24 महिला प्रत्याशी मैदान में

images 4

जबलपुर। मध्य प्रदेश के सवा लाख से अधिक वकीलों का पंजीयन करने वाली सर्वोच्च संस्था एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

पिछले कई दिनों से प्रचार-प्रसार में जुटे प्रत्याशियों ने अंतिम दिन पूरी ताकत झौंक दी। देर रात तक इंटरनेट मीडिया पर प्रचार-प्रसार जारी रहा।

कुल 23 सदस्यों के लिए चुनाव होना है

स्टेट बार 18 पुरुष सदस्य व पांच महिला सदस्यों को मिलाकर कुल 23 सदस्यों के लिए चुनाव होना है। जिसमें 98 पुरुष प्रत्याशी व 24 महिला प्रत्याशी चुनाव में भाग ले रहे हैं।

नामांकन प्रकिया पूर्ण

निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति एसके पालो व वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ सहित अन्य पूरी प्रक्रिया पर गंभीरता से नजर बनाए हुए हैं। विधिवत अधिसूचना के उपरांत नामांकन प्रकिया पूर्ण हुई।

चुनाव को लेकर पूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं

कुल 122 प्रत्याशी मैदान में है, जो कि 23 सदस्यों का चयन करेंगे। वहीं दो महिला सदस्यों को मनोनीत किया जाना है। चुनाव को लेकर पूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

साउथ ब्लाक व जिला अदालत में मतदान केन्द्र

मतदान प्रात: 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। हाई कोर्ट के साउथ ब्लाक व जिला अदालत में मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

समर्थकों को चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं

मतदान केन्द्र से 200 गज की परिधि में किसी चुनाव प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों को चुनाव प्रचार की अनुमति नहीं है। मतदातागण मतदान केन्द्रों पर निर्धारित प्रवेशद्वार व निकासद्वार से ही प्रवेश व निकास कर सकेंगे।

पूरे प्रदेश में 250 से अधिक मतदान केंद्र

मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए पूरे प्रदेश में 250 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें प्रदेश भर के 87 हजार से अधिक अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी को नियत आचार संहिता का परिपालन सुनिश्चित करने सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की शिकायत या अनियमितता पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version