FEATURED

91 के हुए BJP के ‘भीष्म पितामह’, PM मोदी बोले- आडवाणी ने की पार्टी की नि:स्वार्थ सेवा

नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आज अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के भीष्म पितामह आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। देश के विकास में उनका योगदान सराहनीय है।
10 54 274901840advani pm modi ll

भविष्य के लिए निर्णय लेने और लोगों के लिए अनुकूल नीतियां बनाने को लेकर उनके बतौर केंद्रीय मंत्री और उप प्रधानमंत्री उनके कार्यकाल की प्रशंसा की जाती है। उनकी विद्वता की विभिन्न क्षेत्रों में सराहना की जाती है। भारतीय राजनीति पर आडवाणी जी का प्रभाव अमिट है। नि:स्वार्थ भाव से लगातार परिश्रम कर उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाया और अद्भुत रूप से कार्यकर्त्ताओं का मार्गदर्शन किया। मैं उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को तत्कालीन पाकिस्तान के काराची में हुआ था। भाजपा की नींव को मजबूत करने में आडवाणी का बहुत बड़ा हाथ है। आडवाणी वर्ष 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उप प्रधानमंत्री थे। वे 1998 से 2004 तक एनडीए सरकार में गृह मंत्री के पद पर रहे।

Leave a Reply

Back to top button