FEATUREDLatest

7th Pay Commission/CGEGIS news: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने जारी किया CGEGIS बेनिफिट टेबल, जानिए कितना मिलेगा पैसा

7th Pay Commission/CGEGIS news : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है और वह यह कि सरकार ने उनके लिए सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉईज ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम (सीजीईजीआईएस) की बेनिफिट टेबल जारी दिया है. इस टेबल के जरिए कर्मचारी इस योजना के तहत अपने फंड में जमा राशि के आधार पर यह चेक कर सकते हैं कि रिटायरमेंट तक उन्हें कितना पैसा मिलेगा.

दरअसल, रिटायरमेंट तक केंद्र सरकार के कर्मचारी सीजीईजीआईएस में अपना योगदान देता रहता है. जीईजीआईएस 1980 योजना बीमा कवरेज के साथ आती है और केंद्रीय कर्मचारी के लिए सेविंग फंड के रूप में भी काम करती है.

रिटायरमेंट के समय मिलता है सेविंग फंड में जमा पैसा

सरकार की इस योजना के तहत कुल योगदान में से अंशदान का एक हिस्सा बीमा कवर की ओर जाता है, जबकि शेष राशि सेविंग फंड में चली जाती है. सेविंग्स फंड में जमा राशि का भुगतान सेवा से रिटायरमेंट के समय कर्मचारी को दिया जाता है.

प्रत्येक तिमाही में सूची जारी करती है सरकार

प्रत्येक तिमाही में सरकार सेविंग फंड के लाभार्थियों की सूची जारी करती है, जो कर्मचारी को रिटायरमेंट के समय प्राप्त होने वाली राशि के बारे में एक विचार प्राप्त करने में मदद करती है.

इस सूची में चेक कर सकते हैं कि आपको कितना पैसा मिलेगा.इस सूची में चेक कर सकते हैं कि आपको कितना पैसा मिलेगा.

Prabhatkhabar 2020 09 c81fc4dd cd1f 485b a0cd c8bcaf2a92f9 T1

सीजीईजीआईएस का मकसद

सीजीईजीआईएस 1980 का उद्देश्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नौकरी के दौरान मृत्यु की स्थिति में उनके परिवारों की मदद करने और रिटायर होने पर एकमुश्त भुगतान करने के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों को कम लागत और पूरी तरह से योगदान और स्व-वित्त पोषित बीमा कवर प्रदान करना है. मासिक अंशदान का एक हिस्सा बीमा कवर की ओर जाता है, जबकि शेष बचत निधि में जाता है.

Back to top button