Thursday, May 14, 2026
Latest:
7th Pay CommissionFEATUREDLatestराष्ट्रीय

7th Pay Commission 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी होगा DA, बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में भी आएगा उछाल

7th Pay Commission केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अगर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा (4% DA Hike) करती है, तो फिर ये वर्तमान के 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी पर पहुंच जाएगा. DA में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में भी उछाल देखने को मिलेगा. हालांकि, कर्मचारियों के DA में इजाफे को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान या टिप्पणी नहीं आई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों को पूरी उम्मीद है कि इस दिवाली सरकार दूसरे डीए हाइक को लेकर ऐलान कर सकती है.

महंगाई भत्ते में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है. डीए कर्मचारियों की सैलरी का अहम पार्ट होता है और इसमें इजाफे का सीधा असर कर्मचारियों के हाथ में आने वाली सैलरी पर पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका निर्धारिण कैसे किया जाता है? तो बता दें कि महंगाई दर (Inflation Rate) को देखते हुए सरकार कर्मचारियों की डीए में बढ़ोतरी का फैसला करती है

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में सरकार साल में दो बार संशोधन करती है. जिसका लाभ उन्हें पहली जनवरी और पहली जुलाई से दिया जाता है. साल 2023 के लिए सरकार ने पहला संशोधन करते हुए 24 मार्च, 2023 DA Hike का ऐलान किया था और इसके बाद बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी, 2023 से मिल रहा है. तब केंद्र ने कर्मचारियों मिलने वाले 38 फीसदी डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया था. अब अगर दिवाली पर सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है, तो फिर कर्मचारियों को इसका लाभ 1 जुलाई 2023 से दिया जाएगा.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम