Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

7th Pay Commission: सरकार इन कर्मचारियों को दे सकती है ये वाला हैप्पी दिवाली गिफ्ट

दिवाली पर राजस्थान सरकार सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का तोहफा दे सकती है। राजस्थान में 7वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे करीब आठ लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इस बार राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर आ सकती है। पूर्व मुख्य सचिव डीसी सामंत कमेटी ने राज्य कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। कर्मचारियों के वेतन में करीब 15 प्रतिशत तक का इजाफा होगा। माना जा रहा है कि दिवाली से पहले कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की घोषणा की जा सकती है।

सरकार ने छह माह पूर्व सातवें वेतन आयोग देने के लिए डी.सी.सांवत कमेटी का गठन किया था। कमेटी की ओर से कर्मचारियों को दी जाने वाले वेतनमान की सिफारिशों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। सरकार ने कमेटी को रिपोर्ट पेश करने के लिए समय भी निर्धारित किया था पर रिपोर्ट तैयार नहीं होने के कारण चार बार इसका कार्यकाल बढ़ाया गया था। माना जा रहा है कि सरकार दीपावली से पहले प्रदेश के आठ लाख कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का तोहफा दे सकती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

One thought on “7th Pay Commission: सरकार इन कर्मचारियों को दे सकती है ये वाला हैप्पी दिवाली गिफ्ट

Leave a Reply