Thursday, May 14, 2026
Latest:
FEATURED

7th Pay Commission: दीवाली से पहले इन सरकारी कर्मचारी को मिलेगा बड़ा तोहफा

7th Pay Commission: दीपावली से पहले दिल्ली के इन सरकार कर्मचारियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 9 हजार शिक्षकों के रुके हुए वेतन को जारी करने का निर्देश दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि दिवाली का त्योहार नजदीक है ऐसे में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के शिक्षकों को वेतन को लेकर निराश न करें. दरअसल उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वकील द्वारा अदालत को सूचित किया गया कि 8 सितंबर को निगम ने अपने शिक्षकों को जून का वेतन जारी किया है.

दिल्ली हाईकोर्ट को दिल्ली सरकार के वकील ने यह भी बताया कि उसने 3 सितंबर को उत्तरी दिल्ली नगर निगम को 98.35 करोड़ रुपये जारी किए है और यह राशि सितंबर और अक्टूबर के लिए शिक्षकों के वेतन को कवर करेगी. इस पर कोर्ट ने कहा कि मत भूलों कि दिवाली का त्योहार आने वाला है. हम उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा उत्सव के इस पर्व में किसी भी कर्मचारी को खुशी से वंचित नहीं होने देंगे.

 

सुनवाई के दौरान जस्टिस हेमा कोहली और सुब्रम्णयम प्रसाद की पीठ ने कहा कि कोविड 19 महामारी के कारण कई लोग पहले से निराश हैं और अवसाद में जी रहे हैं. इस दौरान पीठ ने सिविक एजेंसी को लंबित महीने के लिए शिक्षकों का वेतन जारी करने को कहा है.

उत्तर दिल्ली नगर निगम के वकील ने कहा कि वे निर्देश को लेकर जानकारी देंगे कि अभी नगर निगम को दिल्ली सरकार से उक्त धनराशि मिली है या नहीं. बता दें कि कोरोना काल में कुछ पैसे राज्य स्तर पर लिए गए हैं जिनका असर फिलहाल कर्मचारी की जेब पर पड़ रहा है दिल्ली ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जा रही है या फिर उनका वेतन कई महीनों से अटका हुआ है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम