FEATURED

7th Pay Commission: त्यौहार से पहले एक और DA मिलने वाला है

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज़ है। हाल ही में उन्हें 28% महंगाई भत्ता मिला है और अब जून 2021 वाला महंगाई भत्ता भी मिलने जा रहा है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार जल्द ही जून का महंगाई भत्ता जारी कर सकती है। यदि ऐसा हुआ तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28% से बढ़कर 31% हो जाएगा।

जून का 3% महंगाई भत्ता पेंडिंग है

केंद्र सरकार ने जून 2021 का महंगाई भत्ता अभी तक फाइनल नहीं किया है लेकिन जनवरी से मई 2021 के AICPI आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि कम से कम 3% जरूर होगा। JCM सेक्रेटरी (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, जल्द ही इसका भी ऐलान होना है। हालांकि, इसका भुगतान कब होगा यह अभी तय नहीं है लेकिन, 3 फीसदी और बढ़ने के बाद महंगाई भत्ता 31 परसेंट फीसदी पर पहुंच जाएगा।

पे ग्रेड के हिसाब से होगा सैलरी में इजाफा

केंद्र सरकार ने पिछले 18 महीने से फ्रीज महंगाई भत्ते पर लगी रोक हटा दी है, कर्मचारियों के DA में 11 परसेंट का इजाफा किया गया है, अब केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स को 28 परसेंट की दर से DA और DR का पेमेंट किया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स अपनी बेसिक पे और ग्रेड के हिसाब से सैलरी में इजाफे का अंदाजा लगा सकते हैं।

Back to top button