72 साल की महिला की गुहार: दहेज उत्पीड़न और शराबी पति का आतंक

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 72 साल की सेवानिवृत्त शिक्षिका ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर हालांकि उन्होंने ये कार्रवाई कराई है। वहीं पति पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
मेरठ में ईश्वरपुरी निवासी 72 साल की सेवानिवृत्त शिक्षिका देविंद्रा रानी ने पति के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षिका की 48 साल की उम्र में कम आयु के नरेश से शादी हुई थी। आरोप है कि नरेश ने खुद को सुपरवाइजर बता धोखा देकर शादी की थी। दो साल पहले दोनों का तलाक भी हो चुका है।
कुछ समय बाद नरेश आया और अपने व्यवहार के लिए माफी मांगकर उन्हें साथ ले गया। कुछ दिन बाद फिर से उसने जबरदस्ती शराब पीने के लिए पैसे वसूलने शुरू कर दिए। पीड़िता सात माह की गर्भवती हुईं तो नरेश ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। जिससे उनका गर्भपात हो गया।








