katniमध्यप्रदेश

आयुध निर्माणी मे धूमधाम से मनाया गया बीएमएस का 70 स्थापना दिवस

आयुध निर्माणी धूमधाम से मनाया गया बीएमएस का 70 स्थापना दिव

कटनी। भारत के सबसे बड़े केंद्रीय श्रमिक संगठन  भारतीय मजदूर संघ ” का 70 स्थापना दिवस आयुध निर्माणी कटनी में धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर आयुध निर्माणी कटनी भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के पूर्वी क्षेत्र स्थित कार्यालय में संघ के सबसे वयोवृद्ध कार्यकर्ता विनोद रजक(कंधी) के द्वारा संघ का ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात सैकड़ों की तादाद में उपस्थित देवतुल्य संघ के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा भीमराव आंबेडकर जी एवं संघ के संस्थापक परम् श्रद्धेय पद्मविभूषण दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर प्रतिरक्षा मजदूर संघ के समर्पित कार्यकर्ता एवं वर्तमान वाईईएल प्रतिनिधि, पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश तिवारी ने खास इस दिवस पर सारगर्भित प्रकाश डालते हुए कहा कि,भारतीय मजदूर संघ (BMS) भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक स्व. दत्तोपन्त ठेंगड़ी द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस (23 जुलाई, 1955) के अवसर पर की गई। इस वर्ष भारतीय मजदूर संघ अपनी स्थापना का 70वां वर्ष मना रहा है।

श्री तिवारी ने बताया कि, भारत के अन्य श्रम संगठनों की तरह यह संघ किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना वरन एक विचारधारा के लोगों के सम्मिलित प्रयास का परिणाम था। यह देश का पहला मजदूर संगठन है, जो किसी राजनैतिक दल की श्रमिक इकाई नहीं, बल्कि मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित अपने आप में स्वतंत्र मजदूर संगठन है। स्थापना के पश्चात द्रुत गति से उन्नति करते हुए आज यह देश में सर्वाधिक सदस्य संख्या वाला मजदूर संगठन है।
वर्ष 1967 में बीएमएस की सदस्य संख्या जहां केवल दो लाख 36 हजार 902 थी। 1984 में हुए सत्यापन में यह बढ़कर 12 लाख 11 हजार 355 सदस्य संख्या के साथ बीएमएस देश का दूसरा सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बना। निरंतर प्रगति के सोपानों को पार करते हुए 1996 में 31 लाख 17 हजार 324 की सदस्यता के साथ भारतीय मजदूर संघ ने भारत के सबसे बड़े श्रमिक संगठन का ओहदा प्राप्त किया।
बीएमएस की पहुंच देश के समस्त राज्यों और 44 उद्योगों तक है। एक करोड़ से अधिक सदस्यता तथा पांच हजार से अधिक सम्बद्ध यूनियन के साथ बीएमएस देश का पहले नम्बर का केन्द्रीय श्रमिक संगठन बना हुआ है।
आयोजन का समापन प्रतिरक्षा संघ के प्रतिनिधि शिवाजी प्रताप द्वारा किए गए आभार प्रदर्शन एवं मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

संघ के स्थापना दिवस के इस आयोजन में विवेक द्विवेदी, मनोज निगम, शकील अहमद, राजेश बोके, अश्विनी गर्ग, माधव कुमार, विजय शंकर राम, ग्रेवियल आईजक ,मोहन गोहिया, राम प्रसाद सिंहा, अंशुल तिवारी, विष्णुकांत तिवारी,विनोद रजक ,चंद्र नारायण सिंह, रामजी सेंगर, मुकेश वर्मा ,नवीन कोठारे, दुर्गेश चौधरी, मोनू,प्रमोद कुमार,सुमित राव, अजय तिवारी, शिवनाथ ,अमित विश्वकर्मा, अपूर्व कुमार दास, संजय कुमार ,चन्नू प्रसाद, मानिकचंद दास, चंदन कुमार, महेश भगत, सुनील द्विवेदी, कुर्बान अली,संतोष दहिया, मुस्लिम अली अंसारी, अमित सुमन, माया शंकर शर्मा ,शशि प्रताप सिंह,नरेंद्र नेगी , लालचंद वर्मा ,नागेंद्र सिंह बघेल, अरुण बहेलिया सहित बीएमएस /बीपीएमएस के समस्त कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Back to top button