70 लाख से होगा विजयराघवगढ़ की इन दो सड़कों का निर्माण, विधायक संजय पाठक ने रखी आधारशिला
विजयराघवगढ़ के जिजनौडी एवं बकटा ग्राम में विधायक संजय पाठक ने लगभग 70 लाख की लागत से देवराकलां से बकटा एवं विजयराघवगढ़ मोड से जिजनौडी पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया ।

-
खास बातें
- देवराकलां से बकटा एवं विजयराघवगढ़ मोड से जिजनौडी पहुंच मार्ग का हुआ भूमिपूजन
- लगभग 70 लाख से होगा दोनों सड़कों का निर्माण
- समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण रूप से बनेगी सड़क
- 141 करोड़ लागत वाले विजयराघवगढ़,कैमोर ,बरही के बायपास रोड के टेंडर लग गए है जल्द शुरू होगा निर्माण
कटनी । विजयराघवगढ़ के जिजनौडी एवं बकटा ग्राम में विधायक संजय पाठक ने लगभग 70 लाख की लागत से देवराकलां से बकटा एवं विजयराघवगढ़ मोड से जिजनौडी पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया । बहुत समय से दोनों जर्जर सड़क के निर्माण कार्य शुरू होने से नगरवासियों में खुशी देखी जा रही है। सरपंच उमाकांत तिवारी ने बताया कि लंबे अरसे से जर्जर पड़ी इस सड़क के निर्माण को लेकर विधायक श्री संजय पाठक प्रयासरत थे, जिसके के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हुआ। श्री पाठक ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार जन हितेषी योजनाओं के माध्यम से जन कल्याण का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी, किसान हितेषी योजनाओं के सहित अन्य सभी को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।

विधानसभा के तीनों प्रमुख नगरों के लिए खुशी की बात है पिछले दिनों 141 करोड़ लागत वाले विजयराघवगढ़,कैमोर ,बरही के बायपास रोड के टेंडर लग गए है इन तीनों बायपास का जल्द शुरू होगा। उन्होंने आगे कहा 10 जून से लाड़ली बहना योजना के माध्यम से गांव की हर पात्र बहन 23 साल से लेकर 60 साल तक की उम्र की महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹1000 की राशि डाली जाएगी।

उन्होंने जनपद सीओ को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री में छूटे लोगों के प्रस्ताव बना कर भेजें। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुधा कोल,मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, जिला पंचायत सदस्यसंगीता पटेल,काली चरण बडगैया,प्रमोद शुक्ला ,सरपंच उमाकांत तिवारी ,राजा बडगैया सहित ग्रामवासियों की उपस्तिथि रही।

