7 बार के सांसद पंकज चौधरी यूपी बीजेपी अध्यक्ष, पीएम मोदी के करीबी, 2027 में बड़ी जीत का लक्ष्य
7 बार के सांसद पंकज चौधरी यूपी बीजेपी अध्यक्ष, पीएम मोदी के करीबी, 2027 में बड़ी जीत का लक्ष्य

7 बार के सांसद पंकज चौधरी यूपी बीजेपी अध्यक्ष, पीएम मोदी के करीबी, 2027 में बड़ी जीत का लक्ष्य।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष बनाया दिया गया है। रविवार को संगठन पर्व के तहत प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचन समारोह में पंकज चौधरी के नाम की घोषणा की गई है
। 7 बार के सांसद पंकज चौधरी कुर्मी समाज से आते हैं। उनकी गिनती पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी और पार्टी के वरिष्ठजनों में होती है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पंकज चौधरी ने अपने लक्ष्य के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि 2027 में 2017 से बड़ी जीत दर्ज करने और संगठन को और ज्यादा मजबूत करने का लक्ष्य है।
कहा- बहुत बड़ी जिम्मेदारी है
बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। 1991 से समय-समय पर पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसको लेकर प्रयास किया है कि पूरी इच्छाशक्ति और ताकत के साथ पूरा किया जाए। इन्हीं सब कामों को देखकर पार्टी ने हमें यह जिम्मेदारी दी है। निश्चित तौर से पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। पंकज चौधरी ने कहा कि बीजेपी कोई जातीय पार्टी नहीं है।
पार्टी में सभी समाज के लिए काम होता है। पीएम मोदी ने भी सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दिया है। इसके आधार पर कार्यकर्ताओं को कहां एडजस्ट करना है, किस काम की जिम्मेदारी देनी है, उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाती है।








