Thursday, May 28, 2026
Latest:
Latest

69वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति कोविंद ने फहराया तिरंगा, 10 आसियान देश बने गवाह

नई दिल्ली: भारत आज अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा और इस मौके पर 10 आसियान देशों के नेताओं की मौजूदगी में देश के सैन्य कौशल तथा सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की जाएगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहरा कर सलामी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 आसियान देशों के प्रमुखों की अगुवाई की। आसियान देशों में थाइलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस और ब्रूनेई शामिल हैं। यह सभी देश आज गणतंत्र दिवस पर भारत की आन-शान-बान के गवाह बने।

2018 1image 07 39 419688711republicdayparade ll

LIVE अपडेट्स
-अमर जवान ज्योति पहुंचे पीएम मोदी, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
-रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने दी शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
-10 आसियान देशों के प्रमुखों की राजपथ पर पीएम मोदी कर रहे अगुवानी
-राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फहराया तिरंगा
-शहीद ज्योति कुमार निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply