राष्ट्रीय

66 हजार से अधिक परीक्षार्थीयों के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

नई दिल्ली: सहायक लोको पायलट और तकनीकी परीक्षा के लिए यात्रियों की भीड़ से निपटने के वास्ते रेलवे पटना और इंदौर, दानापुर और सिकंदराबाद तथा दरभंगा एवं सिकंदराबाद के बीच परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाएगा। एक बयान में यह जानकारी दी गई है। करीब 48 लाख उम्मीदवार बुधवार को सहायक लोको पायलटों और तकनीशियनों की 66,502 रिक्तियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के पहले सेट में हिस्सा लेंगे। 

00 42 43767330008 ll

पटना-इंदौर परीक्षा विशेष ट्रेन कल शाम पांच बजकर पांच मिनट पर पटना से चलकर अगले दिन शाम साढ़े चार बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर पटना परीक्षा विशेष ट्रेन इंदौर से कल रात साढ़े आठ बजे रवाना होकर अगले दिन शाम साढ़े सात बजे पटना पहुंचेगी। विशेष ट्रेन अपने मार्ग में आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय), वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी, संत हर्दरामनगर और उज्जैन स्टेशनों पर रुकेगी।
00 50 50527889409 ll
दानापुर सिकंदराबाद परीक्षा विशेष ट्रेन मंगलवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह जे दानापुर से रवाना हुई और बुधवार को रात नौ बजे वह सिकंदराबाद पहुंचेगी। सिकंदराबाद दानापुर ट्रेन बृहस्पतितवार को सिकंदराबाद से चलकर अगले दिन दानापुर पहुंचेगी। रास्ते में ये ट्रेनें आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल, इलाहाबाद, चेक्यो, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर और बल्हारहर्ष पर रुकेंगी। इसी तरह दरभंगा सिकंदराबाद परीक्षा विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button