Friday, April 24, 2026
Latest:
katniLatest

“6 के बाद आती है 7 तारीख” कमलनाथ के बयान को भाजपा प्रत्याशी VD शर्मा ने माना धमकी, कहा- EC से करेंगे शिकायत

कटनी। खजुराहो से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा ने आज कटनी में जनसम्पर्क रैली के बाद गोलबाजार रामलीला मैदान में आयोजित सभा मे मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक दिन पहले दिए उस बयान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात की है जिसमे सीएम ने कहा था कि “सभी ध्यान रखें 6 के बाद 7 तारीख भी आती है”। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष तौर पर ऐसा कह कर कटनी की जनता और प्रशासनिक अमले को धमकी दी है। साथ ही चुनाव प्रभावित करने की कोशिश भी की है। बीडी शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग ने इस बयान पर अभी तक संज्ञान क्यों नहीं लिया यह समझ से परे है।

IMG 20190504 WA0004

उन्होनें कहा कि 6 के बाद 7 तारीख आने की बात से सीधे धमकी देना न सिर्फ सीएम की पद की गरिमा के खिलाफ है वरन आचार संहिता का खुला उल्लंघन भी है। श्री शर्मा ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग में दर्ज कराएंगे।

IMG 20190504 WA0005

छिंदवाड़ा विकास की बात बेमानी तामिया गांव में तो मोदी जी ने बिजली पहुंचाई

IMG 20190504 WA0009

भाजपा प्रत्याशी ने सीएम कमलनाथ पर सीधा हमला बोलते कहा कि मुख्यमंत्री जिस छिंदवाड़ा मॉडल की बात करते हैं वह बेमानी है। छिंदवाड़ा में ही एक गांव तामिया है जहां आजादी के बाद बिजली नहीं पहुंची, केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद यहां बिजली आई। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में इतना ही विकास होता तो क्यों नहीं यहां तमाम बड़े उद्दोग लग गए।

IMG 20190504 WA0010

मैं तो 30 साल से कटनी आता रहा हूं कांग्रेस प्रत्याशी कब आईं ?

IMG 20190504 WA0003

बीडी शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर भी निशाना साधते कहा कि अब वह दिन लद गए जब राजा और महारानी की हुकूमत चलती थी लोजतन्त्र में जनता ही राजा है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल में मैने सैकड़ों दफे कटनी आकर यहां के लोगों के हर सुख दुख में सहभागिता निभाई आज भी कटनी के सैकड़ों ऐसे परिवार हैं जहां में हफ्तों रुकता था मां के हाथों का बना भोजन करता था मुझसे तो कटनी वासी भली भांति परिचित हैं कांग्रेस प्रत्याशी बताएं चुनाव के पहले वह कितनी बार कटनी आईं। श्री शर्मा ने कटनी की जिले में पानी की समस्या, विकास सड़क पुल पुलिया तथा कई अन्य मसलों पर भी ठोस कदम उठाने की बात कही।

IMG 20190504 WA0000

निकली जनसंपर्क रैली

IMG 20190504 WA0008

गोलबाजार में सभा से पहले गर्ग चौक से जनसम्पर्क रैली में खुली जीप में सवार भाजपा प्रत्याशी उत्साहित कार्यक्रतयाओं के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार करते चल रहे थे। बीडी शर्मा का कई स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, विधायक संदीप जायसवाल, महापौर शशांक श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, नगर अध्य्क्ष रामरतन पायल आदि जीप में मौजूद थे। इधर गोलाबाजर रामलीला मैदान मंच पर पूर्व विधायक एवं लोकसभा सह संयोजक अलका जैन, अभिलाष पांडे, गीता गुप्ता, रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, कैलाश जैन, संजय चौदहा, रामरतन पायल, सपना सरावगी, हरिशंकर गर्ग, अशोक विश्वकर्मा, अमिता चपरा, भावना सिंह, नीरा सेठिया, शिल्पी सोनी, रवि खरे, ललित जायसवाल, मृदुल द्विवेदी, मनीष दुबे, मंटू गुप्ता, श्याम निषाद, शाहीन सिद्दकी, रुकमणी बर्मन, संजय कनकने, संतोष गर्ग, अरुणेंद्र सिंह, शैलेश तिवारी, अभिषेक ताम्रकार, अभिषेक शर्मा, भविष्य उसरेटे, अमित कोहली, अश्वनी जोधवानी, पारस त्रिसोलिया, नन्दू बसरानी, संगीता जायसवाल, सुधीर बाजपेई, कामेंद्र सिंह, गिरधारी शर्मा, शकुंतला गौतम, विमला प्यासी, रणवीर कर्ण, आशीष तिवारी, आशीष गुप्ता, शुभम कछवाह, अनिल शर्मा, रविन्द्र मिश्रा, भरत टेक्चन्दानी, अश्वनी गौतम, वेंकटेश मिश्रा, शैलेन्द्र जैन, रामु साहू, विजय दुबे, शैलेन्द्र चनपुरिया, अनंत उरमलिया आशीष मिश्रा, शिब्बू साहू, सुभद्रा सोनी, डॉ रमेश सोनी, गौरीशंकर पटैल, अनिरुद्ध नारायण, डब्बू रजक, सुखदेव चौधरी, अनिल खरे, आशीष कंडेले, ऋचा गेलानी, आशुतोष पांडे, जय नारायण निषाद, सुशील बरसेयाँ, विजय ठाकुर, शिव सोनी, संजय गिरी पद्मेश गौतम, कमलेश चौधरी, राहुल तिवारी, शंकर महतो सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

लिंक पर देखें क्या कहा बीडी शर्मा ने

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=10219089707053009&id=1216137310

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply