Site icon Yashbharat.com

जेएनयू प्रवेश परीक्षा, यूजीसी नेट, नीट व इग्नू पीएचडी समेत कई परीक्षाएं स्थगित

images 90 1

नई दिल्ली।  । कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेएनयू प्रवेश परीक्षा, यूजीसी नेट, नीट व इग्नू पीएचडी समेत कई परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

लॉकडाउन को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किया फैसला

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) रद करने का फैसला किया है। जब यह फैसला किया गया तब नीट के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाले थे, लेकिन रोक दिए गए। अब मंत्रालय ने परीक्षा स्थगित किए जाने के बारे में सूचना जारी की है। लॉकडाउन को देखते हुए जेईई मेन परीक्षा स्थगित की जा चुकी है।

सभी परीक्षाओं की अंतिम तिथि एक-एक महीने बढ़ाई गई

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया, ‘नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक को कई परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि को स्थगित करने के लिए कहा गया है। इनमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), यूजीसी नेट, इग्नू पीएचडी, आइसीएआर परीक्षा, एनसीएचएम-जी और प्रबंधन विषय में दाखिले के लिए ली जाने वाली प्रवेश परीक्षाएं शामिल हैं।’ इन सभी परीक्षाओं की अंतिम तिथि एक महीने के लिए बढ़ा दी गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सीबीएसई, एनआइओएस और एनटीए से परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम तैयार करने को कहा है।

Exit mobile version