NEET EXAM Cancelled: प्रदीप सिंह खरोला नए डीजी नियुक्त, रविवार को होने वाली नीट पीजी परीक्षा रद्द की गई

NEET Paper Leak: पेपर लीक के मिले पक्के सबूत, मेरे फूफा ने कहा की सेटिंग हो गई

NEET EXAM Cancelled: प्रदीप सिंह खरोला नए डीजी नियुक्त, रविवार को होने वाली नीट पीजी परीक्षा रद्द की गई। नीट परीक्षा विवाद के बीच केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक सुबोध कुमार को हटा दिया है।

प्रदीप सिंह खरोला को नया डीजी नियुक्त किया गया। वह कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। उन्हें 1 मई 2024 को स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन का चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

सात सदस्यीय हाई लेवल कमेटी का एलान

 

इससे पहले शनिवार को शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए के एग्जाम में गड़बड़ियों को रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए सात सदस्यीय हाई लेवल कमेटी का एलान किया। इसरो के पूर्व चेयरमैन और आईआईटी कानपुर के पूर्व डायरेक्टर के.राधाकृष्णन इसके प्रमुख होंगे। यह कमेटी दो महीने में शिक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी।

कमेटी के सात सदस्य कौन हैं?

 

  1. डॉ. के राधाकृष्णन, पूर्व इसरो चीफ
  2. डॉ. रणदीप गुलेरिय, पूर्व एम्स डायरेक्टर
  3. प्रोफेसर बीजे राव, वीसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद
  4. प्रोफेसर रामामूर्ति के, रिटायर्ड प्रोफेसर, आईआईटी मद्रास
  5. पंकज बंसल, को-फाउंडर, पीपुल स्ट्रॉन्ग, मेंबर, कर्मयोगी भारत
  6. प्रोफेसर आदित्य मित्तल, स्टूडेंट अफेयर्स डीन, आईआईटी दिल्ली
  7. गोविंद जायसवाल, जॉइंट सेक्रेटरी, शिक्षा मंत्रालय

नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित

वहीं, रविवार (23 जून,2024) को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा की नई तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।

कब अस्तित्व में आया एनटीए?

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2017 में अपने बजट भाषण में एनटीए के गठन की घोषणा की थी। इसका काम उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला और स्कॉलरशिप के लिए परीक्षा कराना है।

इसे भी पढ़ें-  जामिया में छात्र संघ चुनाव के प्रदर्शन के बीच विवादित नारे: 'फ्री कश्मीर' के पोस्टरों पर बवाल, इमरान मसूद पहुंचे कैंपस

एनटीए ने 3 बड़े एग्जाम कैंसिल किए

नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट

 

    • ये परीक्षा 12 जून को हुई थी, लेकिन शाम को रद्द कर दी गई।
    • 29 हजार बच्चों ने ऑनलाइन एग्जाम दिया था। इस परीक्षा से चार साल के इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं।

 

    • एनटीए ने कहा कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स समय पर लॉग इन नहीं कर पाए थे। इस वजह से एग्जाम को कैंसिल किया गया।

 

यूजीसी नेट

    • देशभर में 18 जून को एग्जाम हुआ था। अगले दिन कैंसिल कर दिया गया।
    • विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर, जीआरएफ फेलोशिप के लिए चयन और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन परीक्षा होती है।
  • शिक्षा मंत्री ने कहा था कि टेलीग्राम पर पेपर लीक हो गया था।

 

सीएसआईआर यूजीसी नेट

 

 

 

    • 25 से 27 जून के बीच परीक्षा आयोजित होनी थी। 21 जून को एनटीए ने एग्जाम पोस्टपोन कर दिया।

 

 

  • एनटीए ने परिस्थितियां और लॉजिस्टिक इश्यू का हवाला देकर परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई है।