कटनी: मूंग-उड़द खरीदी केंद्रों के पते बदले, किसान भाई नोट कर लें नया ठिकाना और जरूरी नियम
कटनी: मूंग-उड़द खरीदी केंद्रों के पते बदले, किसान भाई नोट कर लें नया ठिकाना और जरूरी नियम
कटनी: मूंग-उड़द खरीदी केंद्रों के पते बदले, किसान भाई नोट कर लें नया ठिकाना और जरूरी नियम
कटनी। जिले के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक सूचना है। विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जो 10 अगस्त 2026 तक चलेगी। इसी बीच, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर किसानों की सुविधा को देखते हुए जिले के 7 उपार्जन केंद्रों में से 2 केंद्रों के स्थलों में बदलाव किया गया है।
इन 2 केंद्रों के बदले गए पते:
जारी सरकारी आदेश के अनुसार, अब इन नए स्थानों पर फसलों की तौल और खरीदी की जाएगी: कटनी: मूंग-उड़द खरीदी केंद्रों के पते बदले, किसान भाई नोट कर लें नया ठिकाना और जरूरी नियम
- ढीमरखेड़ा तहसील: प्राथमिक कृषि साख समिति ‘पान उमरिया’ द्वारा अब उप कृषि उपज मंडी उमरियापान में खरीदी की जाएगी।
- विजयराघवगढ़ तहसील: प्राथमिक कृषि साख समिति ‘जिवारा’ द्वारा अब मारुति वेयरहाउस, ग्राम सतवारा में उपार्जन कार्य किया जाएगा।
इस वर्ष का सरकारी रेट (MSP):
शासन द्वारा एफएक्यू (औसत अच्छी गुणवत्ता) श्रेणी की फसलों के लिए निम्नलिखित दाम तय किए गए हैं:
- मूंग का समर्थन मूल्य: ₹8,767 प्रति क्विंटल
- उड़द का समर्थन मूल्य: ₹7,800 प्रति क्विंटल
सोमवार से शुक्रवार होगी तौल, समय का रखें ध्यान
- कार्य दिवस: उपार्जन कार्य सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक चलेगा।
- समय: सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक।
- तौल पर्ची: किसानों को शाम 6:00 बजे तक ही तौल पर्ची जारी की जाएगी। (नोट: विशेष या आपातकालीन परिस्थितियों में शनिवार को भी तौल का कार्य किया जा सकेगा।)
केंद्रों पर पुख्ता व्यवस्था के निर्देश, केवल अच्छी क्वालिटी की ही होगी खरीदी
कलेक्टर ने सभी केंद्र प्रभारियों को बारिश के मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ तिरपाल, मॉइस्चर मीटर (नमी मापी यंत्र), बड़े इलेक्ट्रॉनिक कांटे, छननी और ग्रेडिंग मशीन की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल FAQ (अच्छी गुणवत्ता) श्रेणी की उपज ही खरीदी जाएगी, रिजेक्टेड या खराब माल स्वीकार नहीं होगा।
घर से निकलते समय साथ रखें ये जरूरी दस्तावेज:
फसल बेचने के लिए आते समय किसान अपने साथ निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की कॉपी जरूर लाएं:
- आधार कार्ड की प्रति
- बैंक पासबुक (खाता संख्या और IFSC कोड साफ दिखना चाहिए)
- समग्र आईडी (Samagra ID)
- किसान पंजीयन पर्ची
- खसरा / ऋण पुस्तिका (वनाधिकार पट्टाधारी होने पर पट्टे की कॉपी)
तौल पूरी होने के बाद कंप्यूटर से जनरेटेड रसीद की एक प्रति संस्था अपने पास रिकॉर्ड के लिए रखेगी और दूसरी प्रति तुरंत किसान को सौंपी जाएगी।








