प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला बस के पहियों के नीचे आ गई और करीब 30 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में महिला का शरीर गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद बस चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने चौराहे पर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया। लोगों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











