महाकौशल की खबरें

50 पैसे किलो हुआ टमाटर का भाव, किसानों ने फेंके सड़कों पर

नरसिंहपुर। टमाटर की गिरती बिक्री से परेशान किसान अब टमाटर को बेचने की बजाय सड़कों पर फेंकने लगे हैं। किसानों का आरोप है

कि टमाटर के दाम इतने ज्यादा गिर गए हैं कि लागत वसूलना भी संभव नहीं हो पा रहा है। टमाटर की बंपर पैदावार के चलते पिछले कुछ दिनों से टमाटर के भावों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कुछ समय पहले तक टमाटर एक रूपए किलो के भाव से बिक रहे थे,

लेकिन आज गाडरवारा की थोक सब्जीमंडी में भाव गिरकर 50 से 66 पैसे प्रति किलो हो गए। भाव गिरने से गुस्साए किसानों ने करीब दस क्विंटल टमाटर सड़कों पर फेंककर अपना विरोध जताया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply