भोपाल। लगभग 22 साल बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों को सीधे अफसर यानी नायब तहसीलदार बनने का मौका मिलेगा। इसके लिए 30 जून को प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इसमें प्रदेशभर के करीब 5 हजार 365 बाबुओं ने आवेदन किया है।
खास यह है कि इसमें से 30 फीसदी से ज्यादा आवेदन ऐसे बाबुओं ने किया है, जो 50 की उम्र पार कर चुके हैं या फिर इसके आसपास के हैं। यह परीक्षा राजधानी के 18 सेंटरों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी हिस्सा ले सकें, इसके लिए सरकार ने कर्मचारियों को आयु सीमा में छूट दी है। राजस्व विभाग ने विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरे जाने वाले लगभग 160 नायब तहसीलदार के पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की है।
– 1996 में आखिरी बार हुई थी परीक्षा
बता दें कि 1996 में आखिरी बार इस तरह की परीक्षा हुई थी। इसमें गोपनीय चरित्रावली के साथ सामान्य तरीके से परीक्षा लेकर नायब तहसीलदार बनाया जाता है, पर इस बार पीईबी के माध्यम से परीक्षा कराई जाएगी। इसमें कमिश्नर व कलेक्टर कार्यालय के बाबुओं (लिपिक) के साथ पटवारी और राजस्व निरीक्षक हिस्सा ले रहे हैं। इस परीक्षा में विभागीय ज्ञान के अलावा सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और कम्प्यूटर से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
– दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। प्रथम शिफ्ट सुबह 9 से 11.30 बजे तक और द्वितीय शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। प्रथम शिफ्ट में 100 अंकों का पेपर होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, तार्किक योग्यता, सामान्य अंग्रेजी सहित कम्प्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं द्वितीय शिफ्ट में शासकीय सेवा से संबंधित नियमों का ज्ञान, वेतन, भत्ते, राजस्व शब्दावली, भू राजस्व संहिता, भू-अभिलेख नियमावली के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह प्रश्न पत्र भी 100 नंबर का होगा।
– तैयारी पूरी
परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। राजधानी के 18 सेंटरों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। 25 जून तक प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे – एकेएस भदौरिया, परीक्षा नियंत्रक, पीईबी
-
गोंडवाना एक्सप्रेस News: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, गोंडवाना एक्सप्रेस के 2 TTE सस्पेंड -
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस -
नेहा पच्चीसिया को आज भी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने केस डबल बेंच को किया ट्रांसफर; कल होगी सुनवाई -
Katni News: कटनी में तीजा की खुशियां मातम में बदलीं: नाना के घर आई 10 साल की काजल नदी में डूबी, बिजली कटौती पर सरपंच ने उठाए सवाल -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
1884 से चली आ रही गोलबाजार रामलीला की तैयारियों का आगाज, रवि खरे की अध्यक्षता में हुआ भूमि पूजन; 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन -
घरेलू एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 89.9% ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी -
मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल -
भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, कमिश्नर की गुप्त टीम की बड़ी कार्रवाई -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कटनी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 162 मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि -
DUSU Election Result 2026: जानिए कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेबल टेनिस के इंटरनेशनल खिलाड़ी से ‘डूसू प्रेसिडेंट’ बनने तक का सफर -
मध्य प्रदेश में पहली बार लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ की सजा: छोटे अपराधों पर अब नहीं जाना होगा जेल, करना पड़ेगा समाज सेवा का काम -
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा: ABVP ने जीतीं अध्यक्ष समेत 3 सीटें, जानें किसे मिले कितने वोट और कौन बना DUSU का नया किंग -
पति ने काटी पत्नी की नाक, पत्नी ने दांतों से चबाया गुप्तांग; हरदोई की घटना से हड़कंप -
होमगार्ड भर्ती: शिवम की मेहनत से तेज निकली मौत, 11 राउंड पूरे… 12वें में फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले हार गई जिंदगी -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’
