Latest

4 जूनः सुबह की बड़ी खबरें, सुर्खियों में किसान आंदोलन

आज दिनभर बनी रहेंगी इन खबरों पर नजर, पढ़ते रहिए www.yashbharat.com
समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो लगेगा जीएसटी

न्‍यूज डेस्‍क्‍। अगर आप भी अपना क्रेडिट कार्ड बकाया समय पर जमा नहीं कर पाते हैं, तो सावधान हो जाएं। राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर क्रेडिट कार्ड के बकाये का भुगतान समय पर नहीं किया गया, तो उस पर लगने वाले विलंब शुल्क पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगेगा।

किसान आंदोलन : फल, सब्जियों के दाम दोगुने से अधिक, दूध का भी संकट

सरकारी नीतियों के खिलाफ किसान एकता मंच व राष्ट्रीय किसान महासंघ के बैनर तले शुरू हुए “गांव बंद” आंदोलन का असर रविवार को तीसरे दिन बाजार पर दिखने लगा। सब्जियों व दूध के दाम बढ़ने लगे हैं। वहीं हिंसक घटनाओं को देखते हुए निजी डेयरियों ने दूध लेना और बांटना बंद कर दिया है। आंदोलन के तीसरे दिन भी हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में किसानों ने दूध सड़कों पर बहाया और सब्जियां फेंकी। कई राज्यो में सब्जियों और दूध की किल्लत हो गई है। कई जगह दूध व सब्जियों को बाजारों तक नहीं पहुंचने दिया गया।

ट्रेनें लेट होती रहीं तो रुकेगा अधिकारियों का प्रमोशन

ट्रेनों की लेट-लतीफी से आजिज रेल यात्रियों को इस खबर से शायद कुछ राहत मिलेगी। निर्धारित समय से विलंब से गाड़ियों के चलने की कीमत अब रेलवे अधिकारियों को चुकानी पड़ सकती है। यदि गाड़ियां इसी तरह देरी से चलती रहीं, तो रेलवे अधिकारियों का प्रमोशन रुक जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने स्थिति में सुधार के लिए रेलवे के क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को 30 जून तक का समय दिया है।

एक वेबसाइट का दावा : मप्र में सभी 230 विधानसभा की मतदाता सूची में गड़बड़ी

विधानसभा चुनाव से पहले उजागर हुए प्रदेश की मतदाता सूची के फर्जीवाड़े ने हड़कंप मचा दिया है। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत से मुलाकात कर फर्जीवाड़े का प्रमाण प्रस्तुत किया तो आयोग ने जांच की घोषणा कर टीमों को रवाना कर दिया। वहीं, इस फर्जीवाड़े को पकड़ने और खुलासा करने का दावा ‘द पॉलिटिक्स डॉट इन’ के कर्ताधर्ता विकास जैन ने किया।

जदयू ने कहा, बिहार में एनडीए नीतीश के नेतृत्‍व में लड़े लोकसभा चुनाव

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि जदयू चाहता है कि अगला लोकसभा चुनाव बिहार में एनडीए नीतीश के नेतृत्व में लड़े। नीतीश के चेहरे का एनडीए अधिक से अधिक लाभ उठाए। दिल्ली में जिस प्रकार भाजपा बड़े भाई की भूमिका में है, बिहार में जदयू बड़ा भाई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply