FEATUREDLatest

38 भारतीयों के अवशेष लेकर अमृतसर पहुंचे वीके सिंह, पीड़ित परिवार के सदस्य को मिलेगी नौकरी

नई दिल्‍ली। उत्तरी इराक में बंधक बनाकर मार दिए गए 38 भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूरों के अवशेष लेकर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह भारत आ चुके हैं. वीके सिंह का प्लेन अमृतसर में लैंड हुआ. यहां परिवार को शव सौंपने के बाद वह पटना होते हुए कोलकाता जाएंगे. साल 2014 में इराक में आईएसआईएस आतंकियों ने 40 भारतीयों को अगवा कर लिया था. इनमें से 39 भारतीयों को मार डाला गया था, जबकि एक नागरिक वहां से छूट कर भारत लौटने में कामयाब हो गया था.

yashbharat

इराक सरकार ने 39 में से 38 भारतीयों के अवशेष सौंपे हैं, जबकि 39वें शव का डीएनए मैच किया जाना अभी बाकी है. शवों के अवशेष लेकर भारत लौटे वीके सिंह ने इराक सरकार का शुक्रिया अदा किया है. सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी सरकार का रुख भी जाहिर किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ है और रहेगी. बता दें कि इराक में मारे गए 39 भारतीयों में से 27 पंजाब से थे. पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि मोसुल में मारे गए भारतीयों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलेगी.

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “इराक में मारे गए भारतीयों के हर परिवार को पंजाब सरकार 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी. वहीं, वर्तमान समय में चल रही 20 हजार रुपये की पेंशन योजना पहले जैसी जारी रहेगी. 

Leave a Reply

Back to top button