Site icon Yashbharat.com

पुलिस की जनसुनवाई में 33 लोगों ने दी शिकायत, पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Screenshot 20251118 174032 WhatsApp
कटनी(YASHBHARAT.COM)। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई योजना के तहत आज पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में पुलिस नियंत्रण कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित निराकरण को सुनिश्चित करना है। आज आयोजित जनसुनवाई में कुल 33 आवेदकों ने विभिन्न प्रकरणों से जुड़ी शिकायतें और आवेदन लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। अधिकारियों ने संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त आवेदनों पर तत्काल और प्रभावी कार्यवाही की जाए ताकि पीडि़तों को समय पर न्याय मिल सके तथा पुलिस-जन विश्वास और अधिक मजबूत हो।
Exit mobile version