LatestTechnology

31 मार्च को खत्‍म हो रही जियो प्राइम की मेंबरशिप, जानिए उसके बाद क्‍या होगा आपके नंबर का

इस मामले में कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी प्राइम मेंबरशिप की समय सीमा बढ़ा सकती है या फिर दोबारा से प्राइम मेंबरशिप शुरू कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिर से 99 रुपए देकर प्राइम मेंबरशिप ली जा सकेगी या फिर जियो प्राइम मेंबरशिप को पूरी तरह से फ्री कर देगा।

रिलायंस जियो के आने के बाद से टेलीकॉम जगत में खलबली सी आ गई थी। मुफ्त में इंटरनेट डाटा देने वाले जियो के आने के बाद से ही अन्य टेलीकॉम नेटवर्क्स ने भी डाटा के रेट काफी कम कर दिए थे। करीब 6 महीनों तक अपने यूजर्स को फ्री में इंटरनेट डाटा की सुविधा देने के बाद जियो ने 1 अप्रैल 2017 को प्राइम मेंबरशिप की शुरुआत की थी। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की कंपनी जियो ने 99 रुपए में एक साल तक के लिए अपने यूजर्स को प्राइम मेंबरशिप दी थी, जो कि 31 मार्च 2018 को समाप्त होने जा रही है। जैसे-जैसे यह तारीख करीब आ रही है, लोगों के मन में सवाल पैदा हो रहा है कि 31 मार्च के बाद क्या होगा? क्या प्राइम मेंबर्स भी अब नॉन प्राइम मेंबर्स बन जाएंगे?

लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जियो की ओर से जल्द ही इस संबंध में कोई नया ऐलान किया जाएगा। प्राइम मेंबरशिप लेने वाले जियो यूजर्स को समय-समय पर कई फायदे मिलते थे और बहुत से ऑफर्स भी मिलते थे। सीधे शब्दों में कहें तो नॉन प्राइम यूजर्स के मुकाबले में प्राइम मेंबरशिप लेने वाले जियो यूजर्स पूरे एक साल तक काफी फायदे में रहे, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह पैदा हो रहा है कि 31 मार्च के बाद क्या होगा?

Leave a Reply

Back to top button