jabalpur

28 जून को जबलपुर में फिर एक दिन के लिए टोटल लॉक डाउन

जबलपुर। संस्कारधानी में कोरोना वायरस संक्रमण चैन को रोकने के लिए चौथे रविवार 28 जून को जबलपुर में फिर एक दिन के लिए टोटल लॉक डाउन रहेगा।

जिसके चलते किराना, जनरल स्टोर्स, फल, सब्जी की दुकानें भी बंद रहेगी. इसके अलावा दो पहिया वा चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगें.

जानकारी के मुताबिक जबलपुर में अनलॉक वन के तहत सभी प्रकार की दुकानों खुल गई, शहर में आम दिनों की तरह चहल पहल हो गई।

अनलॉक वन के तहत इस बार भी चौथे रविवार 28 जून को टोटल लॉक डाउन के आदेश कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी भरत यादव ने जारी किए है।

28 जून रविवार को होने वाले टोटल लॉक डाउन में फल, सब्जी, जनरल स्टोर्स, किराना दुकानों को भी बंद किया जाएगा. इसके अलावा निजी कार्यालय, दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. यह आदेश जबलपुर नगर निगम सीमा के अंतर्गत ही लागू रहेगा.

इन्हे रहेगी छूट

बताया गया है कि बंद के दौरान दूध, मेडिकल स्टोर्स, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी, हैल्थ इमरजेंसी सेवाएं, रेलवे व बस स्टेंड जाने वाले निजी वाहन, आटो, रिक्शा व टैक्सी को छूट रहे, यात्रियों क ी टिकट ही पास के रुप में मान्य होगी. इसके अलावा अति आवश्यक सेवा पेयजल, इमरजेंसी ड्यूटी में लगे शासकीय वाहन, कर्मचारी जो कोरोना ड्यूटी मेें लगे है, उन्हे छूट रहेगी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम