FEATUREDjabalpurkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

27 देशों की विंटेज कार रैली में कटनी हुआ गौरवान्वित, विंटेज कारों के संरक्षक विधायक संजय पाठक का हुआ सम्मान

कटनी । गुजरात के बड़ौदा शहर में मन को मोह लेने वालीं शानदार विंटेज कारों के 27 देशों से आई 75 कारों के प्रदर्शन में कटनी का भी नाम रोशन हुआ है ।

बड़ौदा के रॉयल लक्ष्मी विलास पैलेस में 21 गन सैल्यूट कॉनकॉर डी’एलिगेंस का विंटेज कार का 10वां संस्करण का आयोजन 6 जनवरी से 8 जनवरी के बीच आयोजित हुआ है. जिसमें देश दुनिया से आए लोगो को 200 दुर्लभ और बेहतरीन विंटेज कारों को देखने का मौका मिल रहा है।

IMG 20230108 WA0097

 

इस आयोजन के दौरान आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए 19वीं सदी के लक्ष्मी विलास पैलेस से 75 विंटेज कारों को गुजरात के केवडिया स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए रवाना की गई।

IMG 20230108 WA0094

इस हेरिटेज कार शो का आयोजन वडोदरा शहर में ‘21 गन सेल्यूट कॉनकॉर डी एलीगेंस’ द्वारा लक्ष्मी विलास पैलेस और गुजरात पर्यटन विभाग के सहयोग से किया गया है। गुजरात के नर्मदा में 75 पुरानी कारों की रैली निकाली गई. इसकी शुरुआत वडोदरा से हुई, इसके बाद ये कार रैली स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी तक पहुंची. इस रैली में कई कारें ऐसी भी रहीं, जो 100 साल से भी ज़्यादा पुरानी थीं. इस हेरिटेज कार रैली में विंटेज कार के दीवाने और देश के जाने-माने उद्योगपति भी शामिल हुए.
हेरिटेज कार शो के दौरान विधायक संजय पाठक की रोल्स रॉयस विंटेज कार के उत्कृष्ट रख रखाव एवं प्रदर्शन के लिए 27 देशों से आए प्रतिभागियों जिनमें कई उद्योगपतियों सहित राजा महाराजा भी शामिल थे उनके सामने हेरिटेज कारों को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया ।

 

IMG 20230108 WA0090

श्री पाठक के परिवार में हेरिटेज कार रखने का इतिहास रहा हैं समय के साथ आज उनके पास देश भर में एक सैकड़ा से अधिक हेरिटेज कार है विंटेज कार के रखरखाव के काम में अब उनके पुत्र यश पाठक भी पूर्ण मनोयोग से सहयोग कर रहे है एवं हेरिटेज कार रैली में भी लगातार हिस्सा लेते है।
बड़ौदा में आयोजित हेरिटेज कार रैली में 105 साल पुरानी 1917 फोर्ड कार, 1938 रोल्स रॉयस, 1948 हंबर, 1936 डॉज-डी-2 सहित 75 कारें शामिल हुई । इन सभी कारों के अलावा मोटरिंग हेरिटेज के इतिहास में पहली बार बड़ौदा के महाराजा कारों को भी इसमें प्रदर्शित किया जा रहा इस हेरिटेज कार रैली में विंटेज कार के दीवाने और देश के जाने-माने उद्योगपतियों के साथ ही कटनी के विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की कारें भी शामिल हुईं और वड़ोदरा के महाराज समरजीत गायकवाड़ समेत अन्य शाही परिवार भी शामिल हुए।

IMG 20230108 WA0097 1

 

इस रैली में 1911 नेपियर, 1922 डेमलर, 1932 चेवी, 1930 के शेवरलेट डिपो हैक हुडी, फोर्ड स्पेशल,आर्मस्ट्रांग सिडली, रोल्स-रॉयस, हडसन, हिंदुस्तान लैंडमास्टर, एमजी कार और कई अन्य पुरानी कारों हिस्सा हैं।

Back to top button