Latest

26 जनवरी को हुए उपद्रव से आक्रोशित बार काउंसिल, कहा- दी जाएगी सजा

 नई दिल्ली। Farmers Protest at Red Fort Delhi on Republic Day: बार काउंसिल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हिंसा और उपद्रव की निंदा की है।

काउंसिल ने गुरुवार को कहा, ‘गर्व सम्मान और संप्रभुता के प्रतीक लाल किला के परिसर में घुसकर उपद्रवियों ने जो किया वह क्षमा योग्य नहीं है।

इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं उन सभी की पहचान की जाएगी और उन्हें सजा मिलेगी।’

बता दें कि इस उपद्रव के बाद लाल किले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसकी सुरक्षा में बाहर भीतर पांच हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

इसमें दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल आइटीबीपी, बीएसएफ, सीआपीएफ व आरएएफ के जवान भी है।

उच्चाधिकारी भी लगातार हालात का जायजा ले रहे हैं। इसी तरह लाउडस्पीकर से इस ओर किसी को न आने की चेतावनी दी जा रही है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम