Latestमध्यप्रदेश

25 फीट खाई में गिरी कांग्रेस नेता की कार, अस्पताल में भर्ती

इंदौर। मध्यप्रदेश में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव (sadashiv yadav) की वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को यादव एक कार्यकर्ता के घर जा रहे थे। जिस समय ये हादसा हुआ है।

दरअसल मामला मंगलवार रात का है। जहां सड़क दुर्घटना में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कार के सामने गाय आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ। वहीं गाय को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी सड़क से उतरकर खेत के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हालांकि कार के एयरबैग (airbag) खुल गए। जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहीं दुघर्टना में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव और ड्राइवर घायल हुए हैं।

इस मामले में थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह का कहना है जिला कांग्रेस अध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। गाय को बचाने के समय अचानक होने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया। बैलेंस बिगड़ने के कारण कार 25 फीट खाई में जा गिरी। इतना ही नहीं कार बिजली के पोल से भी टकरा गई। जिसके बाद हादसे में जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव घायल हो गए हैं।

वही सिर पर चोट आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव सहित उनके दोस्त और ड्राइवर का इलाज करवाया जा रहा है। वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बड़ा हादसा टल गया वरना कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

Back to top button