इजराइल-ईरान युद्ध का 22वां दिन: मिसाइल-ड्रोन हमलों से दहका पश्चिम एशिया, ईरान-इजराइल आमने-सामने

Screenshot 20260318 152756 Chrome

नई दिल्ली।  इजराइल-ईरान युद्ध का 22वां दिन: मिसाइल-ड्रोन हमलों से दहका पश्चिम एशिया, ईरान-इजराइल आमने-सामने।पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब और भी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजराइल के हमलों के बीच ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बीच यह जंग अब 22वें दिन में प्रवेश कर चुकी है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है।

डिएगो गार्सिया बेस पर हमला

ईरान ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया बेस को निशाना बनाते हुए दो इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, एक मिसाइल रास्ते में ही फेल हो गई, जबकि दूसरी को रोकने के लिए अमेरिकी युद्धपोत ने SM-3 इंटरसेप्टर लॉन्च किया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मिसाइल पूरी तरह नष्ट हुई या नहीं।

बेरूत पर तेज हुए हमले

इजराइल ने बेरूत पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 मार्च के बाद से लेबनान में 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। शहर के कई इलाकों को खाली कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

तेहरान में धमाके, एयर डिफेंस एक्टिव

तेहरान में शनिवार तड़के दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। इसके बाद एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया। इसके अलावा इस्फहान, करज और शाहर-ए-रे में भी हमलों की खबरें सामने आई हैं, हालांकि नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सऊदी में ड्रोन हमले नाकाम

सऊदी अरब ने अपने पूर्वी क्षेत्र में पांच ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सभी ड्रोन हवा में ही नष्ट कर दिए गए।

तेल सप्लाई पर असर

इस बीच ईरान ने साफ किया है कि उसके पास वैश्विक बाजार के लिए अतिरिक्त कच्चा तेल उपलब्ध नहीं है। इससे पहले अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों में ढील के संकेत दिए गए थे, लेकिन ईरान ने इन्हें भ्रामक बताया है।लगातार बढ़ते हमलों और जवाबी कार्रवाई के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति बेहद विस्फोटक बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस बात पर टिकी है कि यह संघर्ष और कितना फैलता है।