2024 Festival Date Calendar: साल 2024 में 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण, 10 दिन पहले प्रमुख त्योहार आएंगे । ज्योतिषीय दृष्टिकोण से वर्ष 2024 कई मायनों में खास रहेगा। इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण पड़ेंगे, लेकिन एक भी ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके चलते किसी भी ग्रहण के सूतक का प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, विवाह के मुहूर्त 2023 की तुलना में 13 दिन कम (54) रहेंगे। खरीदी महामुहूर्त के गुरु पुष्य और रवि पुष्य का संयोग आठ दिन बनेगा।
ज्योतिर्विद् के अनुसार, वर्ष 2024 अनुकूल परिस्थितियां निर्मित कर रहा है। इस वर्ष में पड़ने वाले किसी भी ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा। इस वर्ष अधिक मास नहीं होने से पिछले साल के मुकाबले तीज-त्योहार 15-20 दिन जल्दी आएंगे। विवाह मुहूर्त वर्षभर में सात माह रहेंगे।
इन तारीखों पर बजेगी शहनाई
जनवरी : 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30, 31 (नौ दिन)।
फरवरी : 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26, 29 (11 दिन)।
मार्च : 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12 (10 दिन)।
अप्रैल : 18, 19, 20 (तीन दिन)।
जुलाई : 9, 11, 12, 13, 14, 15 (छह दिन)।
नवंबर : 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, 29 (10 दिन)।
दिसंबर : 4, 5, 9, 10, 14 (पांच दिन)।
खरीदी के महामुहूर्त आठ दिन रहेंगे
गुरु पुष्य : 25 जनवरी, 22 फरवरी, 26 सितंबर, 25 अक्टूबर और 21 नवंबर।
रवि पुष्य : 9 जून, 7 जुलाई और 4 अगस्त।
दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण भी
सूर्य ग्रहण : 8 अप्रैल और 2 अक्टूबर
चंद्र ग्रहण : 25 मार्च और 18 सितंबर
(चारों ग्रहण भारत में नजर नहीं आएंगे।)
इन तारीखों को आएंगे प्रमुख त्योहार
मकर संक्रांति 14 जनवरी
वसंत पंचमी 14 फरवरी
महाशिवरात्रि 8 मार्च
होलिका दहन 24 मार्च
रंगपंचमी 30 मार्च
चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से
रामनवमी 16 अप्रैल
हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल
नागपंचमी 9 अगस्त
रक्षाबंधन 19 अगस्त
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त
गणेश उत्सव 7 सितंबर से
शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से
दशहरा 12 अक्टूबर
दीपावली 1 नवंबर को
छठ पूजा 7 नवंबर
Related Articles
राहुल गांधी हिरासत में, प्रियंका गांधी समेत 250 लोग पुलिस के कब्जे में; 9 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली कराया गया आकाशवाणी भवन परिसर
कटनी शांति समिति की बैठक: 19 अक्टूबर को जवारा विसर्जन, 20 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम: दिन में तेज धूप और रात में महसूस होने लगी ठंड, तापमान में 13.7°C का अंतर
भोपाल में सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान- साल में 2 बार होगी MPPSC परीक्षा; 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाएगी सरकार
‘पापा की सेवा से बढ़कर कोई प्राथमिकता नहीं’: राजनीति में एंट्री और RJD की कमान संभालने की चर्चाओं पर बोलीं रोहिणी आचार्य
राज्यसभा चुनाव: अखिलेश के ‘403 सीटों वाले दावों’ पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले- “सपने देखना बुरी बात नहीं, अखिलेश जी”
जम्मू-कश्मीर: संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु के परिवार के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, सोपोर में गिराया गया डेयरी शेड
गुजरात: भावनगर-सोमनाथ हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित बोलेरो, अलंग शिपयार्ड के 7 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला सम्मान, अंतरिक्षीय न्यूट्रिनो की खोज के लिए चुने गए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पनामा के कमर्शियल जहाज ‘MT On Peace’ पर हमला: 11 भारतीय क्रू मेंबर घायल, ओमान ने किया रेस्क्यू; भारत ने जताई कड़ी चिंता
कुल्हाड़ी मारकर बेटे की हत्या कर फरार पिता पांचवे दिन ट्रेन के सामने कूद कर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश: राज्यसभा की 10 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाने के आसार, BJP के 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन; अखिलेश बोले- ‘हमारा ध्यान 403 पर है’
ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के टीवी एक्टर मोहसिन खान ने रचाया निकाह: लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तमन्ना संग कबूले ‘ईजाब-ओ-कबूल’, शादी की तस्वीरें-वीडियो वायरल
दिल्ली में विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन: निर्वाचन सदन की ओर मार्च कर रहे राहुल-प्रियंका सहित कई नेता हिरासत में, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए रेलवे चलाएगा ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेनें; यूपी-बिहार और पुणे का सफर होगा आसान
शाहरुख खान की ‘किंग’ में करीना कपूर की एंट्री: 15 साल बाद फिर जमेगी ‘रा.वन’ जोड़ी, ‘डैडी कूल’ गाने में दिखेगा जलवा
जम्मू में पाकिस्तान समर्थित ड्रोन तस्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़: अरनिया से 2 गिरफ्तार, इटालियन पिस्तौल, हेरोइन और अफीम बरामद
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: रेस में दो भारतीय दिग्गज, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बीच कड़ी टक्कर; सिकंदर रजा भी शामिल
गुवाहाटी की उस सीक्रेट मीटिंग का सच: गोल्ड जिताने के बाद भी क्यों छिन गई हरमनप्रीत से कप्तानी?
भारतीय वायु सेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन में ब्रह्मोस मिसाइल की पहली झलक, इस बार वाराणसी के नमो घाट पर होगा भव्य एयर शो