2018 Defamation Case: राहुल गांधी ने सुल्तानपुर कोर्ट में किया सरेंडर, हिरासत में लिए गए, फिर मिली जमानत

01 10 2020 rahul gandhi 20818629 151731677

2018 Defamation Case: राहुल गांधी ने सुल्तानपुर कोर्ट में किया सरेंडर, हिरासत में लिए गए, फिर जमानत मिली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए। साल 2018 से जुड़े मानहानि मामले में यह सुनवाई हुई, जब राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर यह है कि राहुल गांधी को जमानत मिल गई है।

अधिवक्ता संतोष पांडे ने बताया कि राहुल गांधी ने आज अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें 30-45 मिनट के लिए हिरासत में लिया। इसके बाद उनकी जमानत याचिका प्रस्तुत की गई और अदालत द्वारा स्वीकार कर ली गई। आगे की तारीख अभी नहीं दी गई है। उनके वकील ने कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्होंने कोई मानहानिकारक बयान नहीं दिया है।

 

इसे भी पढ़ें-  करवा चौथ 2026 सरगी स्पेशल: थाली में शामिल करें सूतरफेनी, शेफ परवाना मिस्त्री से जानें इसे खाने के 4 मजेदार और नए तरीके