AI की दुनिया में महाडील: Anthropic और Google Cloud के बीच $200 बिलियन का समझौता, Claude AI को सुपरपावर बनाने की तैयारी
AI की दुनिया में महाडील: Anthropic और Google Cloud के बीच $200 बिलियन का समझौता, Claude AI को सुपरपावर बनाने की तैयारी
AI की दुनिया में महाडील: Anthropic और Google Cloud के बीच $200 बिलियन का समझौता, Claude AI को सुपरपावर बनाने की तैयारी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस अब सिर्फ स्मार्ट मॉडल्स तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह ‘कंप्यूटिंग पावर’ की जंग बन चुकी है। मशहूर AI स्टार्टअप Anthropic ने Google Cloud के साथ करीब 200 बिलियन डॉलर ($200 Billion) की एक ऐतिहासिक डील करने का फैसला किया है। यह समझौता आने वाले समय में टेक इंडस्ट्री के समीकरण बदल सकता है।
AI की दुनिया में महाडील: Anthropic और Google Cloud के बीच $200 बिलियन का समझौता, Claude AI को सुपरपावर बनाने की तैयारी
क्या है इस महाडील का मकसद?
एन्थ्रोपिक के Claude AI मॉडल्स की दुनिया भर में बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी को जबरदस्त क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। इस 5 साल के समझौते के तहत:
एन्थ्रोपिक गूगल के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और AI चिप्स पर भारी निवेश करेगी।
यह डील अल्फाबेट (Google की पैरेंट कंपनी) के कुल क्लाउड बैकलॉग का 40% से ज्यादा हिस्सा हो सकती है।
डील की खबर आते ही अल्फाबेट के शेयरों में 2% की तेजी दर्ज की गई।
साझेदार भी और कॉम्पिटिटर भी
दिलचस्प बात यह है कि गूगल और एन्थ्रोपिक का रिश्ता काफी पेचीदा है। गूगल खुद एन्थ्रोपिक में 40 बिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है, जिससे वे पार्टनर हैं। वहीं दूसरी तरफ, गूगल का अपना AI मॉडल ‘Gemini’ एन्थ्रोपिक के ‘Claude’ का कड़ा प्रतिस्पर्धी भी है।
OpenAI को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
ग्लोबल मार्केट में एन्थ्रोपिक और OpenAI जैसे स्टार्टअप्स अब क्लाउड दिग्गजों (Amazon, Microsoft, Google) के रेवेन्यू का सबसे बड़ा जरिया बन गए हैं।
एन्थ्रोपिक ने चिप पार्टनर Broadcom के साथ भी समझौता किया है।
कंपनी साल के अंत तक Amazon के चिप्स के जरिए भी अपनी कैपेसिटी बढ़ाने वाली है।
एक्सपर्ट की राय
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी बड़ी रकम का कमिटमेंट यह दर्शाता है कि भविष्य के AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए बिजली और डेटा सेंटर्स की भूख कितनी तेजी से बढ़ रही है। जो कंपनी सबसे ज्यादा कंप्यूटिंग पावर जुटाएगी, वही इस रेस में आगे रहेगी।