मध्यप्रदेश

2 पुलिसकर्मियों को किसान से मारपीट करना पड़ा महंगा, निलंबित

विदिशा : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में 2 पुलिसकर्मियों को किसान से मारपीट करना महंगा पड़ गया। SDOP ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार आटा सेमर गांव का किसान वीरेंद्र दांगी अपने बेटे के साथ भावंतर योजना के तहत पंजीयन कराने मार्केटिंग सोसायटी पहुंचा था।तभी लाइन में खड़े होने पर किसी बात को लेकर उसका विवाद साथी किसानों से हो गया।
16 07 111061070beat llजमकर बहस होने लगी। इस दौरान दो आरक्षक मौके पर पहुंचे और किसान वीरेंद्र के साथ गाली गलौच की और मारपीट की। आरक्षकों की इस हरकत के बाद भड़के किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया और थाने पहुंचकर SDOP  देवेंद्र यादव को मामले के बारे में अवगत कराया। SDOP ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Back to top button