Friday, May 22, 2026
Latest:
jabalpur

2 दिसंबर को शहर में होगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का जमावड़ा

नई चिकित्सा पद्धतियों को जानेंगे शहर व आसपास के चिकित्सक। जबलपुर। आगामी रविवार 2 दिसंबर को एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के जबलपुर द्वारा एक रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन होटल गुलजार में किया जा रहा है। यह जानकारी आज एक पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के सदस्यों ने दी, उन्होंने बताया इस कॉन्फ्रेंस में सभी व्याख्यान महानगरों से आमंत्रित देश के जाने-माने विशेषज्ञ के द्वारा किए जाएंगे ।इस कांफ्रेंस में नगर व आसपास के जिलों के विशेषज्ञ फिजिशियन भाग लेंगे, जिसमें विशेष रूप से गंगा राम हॉस्पिटल नई दिल्ली से विख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सी एस अग्रवाल, मेदांता मेडिसिटी गुड़गांव दिल्ली के विख्यात स्पेशलिस्ट डॉ नेहा गुप्ता, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट न्यू दिल्ली डॉक्टर निशित नायक, डॉ विपिन पोरवाल डायबिटीज विशेषज्ञ इंदौर, डॉ संजय गुप्ता किडनी विशेषज्ञ भोपाल अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि आसपास के सभी किडनी, इनफेक्शन, डायबिटीज के लगभग 100 विशेषज्ञों के सम्मिलित होने की संभावना है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नगर व आसपास के विशेषज्ञों को अपडेट करना है। इस पत्रकार वार्ता के दौरान डॉक्टर एंड एस जोहरी डॉक्टर एचपीएस चंदेल डॉक्टर अश्विनी पाठक एवं डॉ अनुपम श्रीवास्तव आर एस शर्मा मौजूद रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply