katniLatestमहाकौशल की खबरें

2 दिन पहले जिस कलेक्टर को राज्यपाल ने सराहा उसका हो गया स्थानांतरण

भोपाल। आचार संहिता हटते ही राज्य में फिर से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। पुलिस विभाग के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी हो गए हैं। इसमे हाल ही में कटनी में पदस्थ हुए कलेक्टर पंकज जैन भी शामिल हैं जिन्हें मंत्रालय स्थानांतरित किया गया है। गौरतलब है कि कुछ रोज पूर्व ही कलेक्टर पंकज जैन को राज्यपाल ने प्रशंसा पत्र जारी किया था।

WhatsApp Image 2019 05 27 at 12 57 38 PM 730X365

पंकज जैन ने अपनी नन्ही बेटी को प्रारंभिक शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी में दाखिल कराया था। कलेक्टर की यह पहल राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बनीं थीं जिसके बाद राज्यपाल आनन्दी बेन ने भी श्री जैन की इस पहल को सराहा था, अलबत्ता उनका स्थानांतरण कर दिया गया । कलेक्टर पंकज जैन कटनी में पहले दिन से ही चर्चाओं में आये थे जब ट्रेन से उतरे और ऑटो से  सर्किट हाउस पहुंच कर पदभार संभाला। पंकज जैन भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के आइएएस ऑफीसर हैं। इससे पूर्व वे जिला पंचायत विदिशा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे हैं।

56bcc8b4 738c 47f0 9d12 e67ada7a6008

 

देखें स्थानांतरण की सूची

Screenshot 20190602 012013 Drive

Screenshot 20190602 012024 Drive

Screenshot 20190602 012033 Drive

 

Screenshot 20190602 012042 Drive

Leave a Reply

Back to top button