Site icon Yashbharat.com

2 दिन की हड़ताल पर जाएंगे IDBI बैंक के कर्मचारी

2017 10image 08 26 518318000id ll

नई दिल्लीः आई.डी.बी.आई. बैंक के कर्मचारी अपने वेतनमान में संशोधन की मांग को लेकर इसी महीने दो दिन की हड़ताल पर जाएंगे। ये कर्मचारी विभिन्न बैंक यूनियनों के सदस्य हैं। ए.आई.बी.ई.ए. के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने एक बयान में कहा कि बाकी बैंकों के निपटान के अनुरूप आई.डी.बी.आई. बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन संशोधन का काम एक नवंबर 2012 से 31 अक्तूबर 2017 से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाकी बैंकों में वेतनमान संशोधन का काम पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि एक नवंबर 2017 से आगे के वेतनमान संशोधन के लिए वार्ता चल रही है।

जेटली के समक्ष रखा जाएगा मुद्दा
उन्होंने कहा कि आई.डी.बी.आई. बैंक में अखिल भारतीय हड़ताल 24 से 25 अक्तूबर को होगी जिसमें कर्मचारियों और अधिकारियों के रुके वेतन संशोधन के काम को पूरा करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाकी यूनियनों के साथ एसोसिएशन आई.डी.बी.आई. बैंक के समर्थन में हर संभव समर्थन देगी और सभी बैंकों में हड़ताल का आह्वान करेगी। उन्होंने कहा कि सबसे दु:खद यह है कि आई.डी.बी.आई. बैंक का प्रबंधन बेवजह इस मुद्दे में देर कर रहा है।  वेंकटचलम ने कहा कि एसोसिएशन ने यह मुद्दा पिछले माह वित्तमंत्री अरुण जेटली के समक्ष उठाया था और उनके समक्ष दोबारा इस मुद्दे को जल्द ही उठाएगा। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के रूप में यूनियनें आई.डी.बी.आई. बैंक की शाखाओं के समक्ष 23 अक्तूबर को विरोध प्रदर्शन करेंगी।

Exit mobile version