katniमध्यप्रदेश

2 अगस्त को बरही से प्रवेश करेगी CM शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा, विगढ़, बड़वारा और कटनी में होगी आमसभा, जानिये पूरा कार्यक्रम

कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का जिले में 2 अगस्त को आगमन होगा। इस जन आशीर्वाद यात्रा का मार्ग तय हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा का 2 अगस्त को दोपहर 1 बजे बरही में आगमन होगा। यहां रथ सभा होगी। इसके बाद विजयराघवगढ़ में दोपहर 2.15 बजे आम सभा होगी। यहां से मुख्यमंत्री जनता से आशीर्वाद लेते सायं 5 बजे बड़वारा पहुंचेंगे। यहां भी वह आम सभा को संबोधित करेंगे। सायं 6 बजे मझगवां तथा 7 बजे जुहला जुहली में रथ सभा सम्बोधित करेंगे ।

Shivraj sadhna

जन आशीर्वाद यात्रा खिरहनी से कटनी शहर में प्रवेश करेगी। यहां से गर्ग चौक, घण्टाघर, कपड़ा बाजार, सुभाष चौक, झंडाबाजार होते हुये रात्रि 8.30 बजे गोलबाजार रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री आम सभा को सम्बोधित करेंगे । इसके बाद सीएम शिवराज सिंह माधवनगर गेट समीप सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करने के उपरांत सुबह अगले गन्तव्य की ओर रवाना होंगे।

images 54

 

जगह जगह पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री का यात्रा के पूरे मार्ग में प्रमुख ग्राम पंचायतों में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। भाजपा जनों ने सीएम की सभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोर शोर से प्रारम्भ कर दीं हैं। जनआशीर्वाद यात्रा के पूरे मार्ग को जगह जगह स्वागत द्वार तथा पुष्प गेट से आकर्षक रूप से सजाया जाएगा।

सीएम का होगा सम्मान

पूरे मार्ग में भाजपा के झंडे तथा विविध सरकारी योजनाओं से सम्बंधित फ्लेक्स लगाए जाएंगे। कई स्थानों पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थी मुख्यमंत्री का स्वागत भी करेंगे। शहर में आम सभा मे भी बड़ी संख्या में जन समूह के पहुंचने की उम्मीद है।

कहां कब पहुंचेगी जनआशीर्वाद यात्रा
दोपहर 1.00 बजे बरही
1.15 रथसभा
1. 25 डोकरिया पुष्प स्वागत,
1.45 सिजहरा पुष्प स्वागत,
1.50 सिनगौडी पुष्प स्वागत,
2.00 हन्तला पुष्प स्वागत,
2.10 बंजारी पुष्प स्वागत,
2.15 विजयराघवगढ़ 3.15 तक आम सभा
3.25 देवराकला पुष्प स्वागत,
3.35 देवसरी इंदौर पुष्प स्वागत,
3.50 काटी पुष्प स्वागत,
4.00 बरछेका पुष्प स्वागत,
4.25 बसाडी पुष्प स्वागत,
4.40 रोहनिया पुष्प स्वागत,
5.15 बडवारा 6.00 तक आमसभा
6.20 मझगवा 6.40 तक रथसभा
7.00 जुहला जुहली 7.15 तक रथसभा
7.25 खिहरनी,
7.40 घण्टाघर,
7.50 झण्डा बाजार,
8.00 कपड़ा बाजार,
8.15 सुभाष चौक,
8.30 गोल बाजार रामलीला मैदान में मंच सभा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में। 3 अगस्त को सुबह अगले गन्तव्य रवाना।

Leave a Reply

Back to top button