भोपाल। नगर निगम द्वारा किए जा रहे पानी सप्लाई का अब लोगों को बूंदबूंद का हिसाब देना होगा। नगर निगम 15 जुलाई से नलों में मीटर लगाने की तैयारी में है। जैसे ही मीटर लगाने का काम पूरा हो जाएगा, वहां स्पॉट बिलिंग भी शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद यूनिट के हिसाब से उपभोक्ताओं को पानी का शुल्क जमा करना होगा। मीटर लगाने की शुरुआत जोन नंबर 15 स्थित इंद्रपुरी, सोनागिरी आदि क्षेत्रों से होगी। इसके बाद पूरे शहर में निगम की टीम सर्वे करते हुए मीटर लगाएगी।
नगर निगम ने मीटर की रीडिंग और स्पॉट बिलिंग करने का जिम्मा हैदराबाद की कंपनी मेसर्स एनालॉजिक्स टेक इंडिया और प्राइमवन वर्क फोर्स भोपाल को सौंपा है। यह कंपनी न केवल रीडिंग और स्पॉट बिलिंग का काम करेगी, बल्कि खराब मीटर भी बदलेगी। बता दें कि पिछले आठ महीने से निगम स्पॉट बिलिंग के लिए कंपनी की तलाश में जुटी थी। निगम अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ता भी बाजार से आईएसआई मार्क वाला मीटर खरीद सकते हैं, अन्यथा कंपनी ही मीटर लगाएगी। इस खर्च की वसूली उपभोक्ताओं से ही होगी।
– अप्रैल से शुरू होना था, जलसंकट से हुई देरी
बता दें कि तत्कालीन निगम आयुक्त प्रियंका दास ने गत अप्रैल महीने से ही सर्वे कर मीटर लगाने और स्पॉट बिलिंग का काम करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ निगम के वार्ड प्रभारी व एई की जिम्मेदारी तय की गई थी। जोनल अधिकारी टीम गठित कर राजस्व का काम देखने और एई को मॉनिटरिंग करते हुए पानी संबंधी डाटा सेंट्रलाइज्ड करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अप्रैल, मई और जून महीने में जलसंकट हो गया, जिससे मीटर लगाने का काम टल गया।
– ऐसे महंगा होगा पानी
वर्तमान में बिना मीटर आधा इंच घरेलू कनेक्शन पर 180 रुपए प्रति माह लगते हैं। लेकिन मीटर लगने के बाद 10 हजार लीटर तक 6.30 रुपए प्रति हजार लीटर की दर पर बिल आएगा। 10 से 20 हजार लीटर तक खपत होने पर 9.80 रुपए प्रति हजार लीटर के हिसाब से चार्ज लगेगा। जबकि, 20 हजार लीटर से अधिक खपत पर 12 रुपए प्रति हजार लीटर के हिसाब से शुल्क लगेगा। इससे एक पांच सदस्यीय परिवार की जरूरत के पानी पर 300 से 500 तक खर्च आएगा।
– निगम के सामने यह है चुनौती
निगम प्रशासन ने करीब 1 लाख उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए थे। लेकिन ज्यादातर लोगों ने मीटर निकाल दिए। वहीं साकेत नगर सहित कई इलाके में 400 से अधिक मीटर चोरी हो गए। ऐसे में उपभोक्ता दोबारा मीटर पर खर्च का विरोध करेंगे। एक साल पहले भेल क्षेत्र के चार जोन से स्पॉट बिलिंग चालू हुई थी, लेकिन फर्जी बिल की शिकायतों के कारण निगम ने कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया था। इस बार फर्जी बिलिंग की समस्या न हो यह निगम के लिए चुनौती है।
-
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत कटनी को मिली तीन यात्री बसों की सौगात,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने भोपाल से बसों का किया शुभारंभ -
अनंत चतुर्दशी को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने फोर्स की ब्रीफिंग कर ड्यूटी पर रवाना किया -
मंडला में लोकायुक्त की रेड: 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े -
गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ…तेज बारिश भी नहीं रोक सकी बप्पा की विदाई का उत्साह नगर मे जोरदार बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई -
नर्सिंग छात्रों की समस्याओं से मंत्री राजेंद्र शुक्ल को कराया अवगत परीक्षा परिणाम शीघ्र जारी करने के निर्देश, छात्रों ने जताया आभार -
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कन्या महाविद्यालय कटनी विजेता गौरी बहल, कीर्ति यादव और सोनम हल्दकर का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन -
कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में गरिमामय माहौल में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस -
आस्था के साथ सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल हो बप्पा की विदाई,महापौर श्रीमती सूरी ने अनंत चतुर्दशी पर शहरवासियों से की सहयोग की अपील -
बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ,श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई समुचित व्यवस्थाएं -
कटनी में झमाझम बारिश: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला मौसम; अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट -
ई-गिफ्ट कार्ड रिडीम कराने में टालमटोल पड़ी भारी, लैक्मे सैलून पर उपभोक्ता आयोग ने लगाया ₹10 हजार का हर्जाना,₹2 हजार का ई-गिफ्ट कार्ड और ₹2 हजार वाद व्यय भी लौटाने के आदेश -
गणेश चोक मुख्य आयोजन में कलेक्टर, एसपी भगवान श्री गणेश की महाआरती में हुये शामिल -
रिमझिम फुहारों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने किया गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण -
बप्पा की प्रतिमा के सुरक्षित एवं व्यवस्थित विसर्जन की तैयारियों का महापौर ने लिया जायजा,विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के साथ स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश -
एनएसएस स्थापना दिवस पर सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत भाषण प्रतियोगिता व रचनात्मक गतिविधियां आयोजित -
गुलवारा में नुक्कड़ नाटक से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश -
नगर निगम के सात मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन)ने ली शपथअतिरिक्त कलेक्टर ने दिलाई पद एवं दायित्व की शपथ, अब परिषद की बैठकों में कर सकेंगे भागीदारी -
चंद्रशेखर बने मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री -
नगर निगम की अभिनव पहल श्रद्धालु अब घर के पास ही कर सकेंगे बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन,निगम प्रशासन द्वारा नगर के 8 स्थलों पर वाहनों में रहेगी विसर्जन कुंड की व्यवस्था, घाटों पर नहीं उमड़ेगी भीड़ -
कटनी मार्बल की होगी ब्रांडिंग, जीआई टैगिंग के लिए होंगे प्रयास,कलेक्टर ने उद्यमी संवाद में मार्बल एसोसिएशन गठित कर जीआई टैग के लिए आवेदन के दिए निर्देश
