15 करोड़ की सनसनीखेज चोरी से हिला कटनी: IG प्रमोद वर्मा और DIG अतुल सिंह पहुंचे किसना ज्वेलर्स; दीवार में सेंध व तिजोरी काटने के साक्ष्यों का किया बारीकी से निरीक्षण, जल्द खुलासे के सख्त निर्देश

15 करोड़ की सनसनीखेज चोरी से हिला कटनी: IG प्रमोद वर्मा और DIG अतुल सिंह पहुंचे किसना ज्वेलर्स; दीवार में सेंध व तिजोरी काटने के साक्ष्यों का किया बारीकी से निरीक्षण, जल्द खुलासे के सख्त निर्देश

15 करोड़ की सनसनीखेज चोरी से हिला कटनी: IG प्रमोद वर्मा और DIG अतुल सिंह पहुंचे किसना ज्वेलर्स; दीवार में सेंध व तिजोरी काटने के साक्ष्यों का किया बारीकी से निरीक्षण, जल्द खुलासे के सख्त निर्देश

कटनी, yashbharat.com। माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां स्थित किसना हीरा एवं आभूषण केंद्र (किसना ज्वेलर्स) में हुई करीब 12 से 15 करोड़ रुपये के जेवरात की हाई-प्रोफाइल चोरी ने पूरे जिले और पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए आज आईजी प्रमोद वर्मा और डीआईजी अतुल सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने दुकान के अंदर और बाहर पूरे घटनाक्रम का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और जांच में जुटी पुलिस टीमों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व माल बरामदगी के सख्त निर्देश दिए हैं।

कैसे दिया गया 15 करोड़ की चोरी को अंजाम?

 11 और 12 नवंबर की दरमियानी रात बदमाशों ने बेहद सुनियोजित तरीके से दुकान के पीछे की दीवार में करीब पौने दो फीट का छेद (सेंध) बनाकर अंदर प्रवेश किया।शोरूम के भीतर घुसने के बाद आरोपियों ने गैस कटर की मदद से मजबूत तिजोरी को काटा और उसमें रखे करीब 12 से 15 करोड़ रुपये के हीरे व सोने के आभूषण समेटकर फरार हो गए।

IG-DIG ने परखे साक्ष्य: CCTV और बरामद औजार बने अहम सुराग

निरीक्षण के दौरान आईजी प्रमोद वर्मा और डीआईजी अतुल सिंह ने दीवार में किए गए छेद, तिजोरी काटने के तरीके, महत्वपूर्ण दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया। पुलिस की जांच में निम्नलिखित सुराग बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं:

इसे भी पढ़ें-  सिंधु नौजवान मंडल द्वारा विशाल दीपदान महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न

 वारदात का CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें बदमाशों की गतिविधियां और उनके चेहरे भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद लाल पहाड़ी क्षेत्र से एक ऑक्सीजन सिलेंडर, घरेलू गैस सिलेंडर, गैस कटर और अन्य औजार बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल वारदात में होने की प्रबल आशंका है। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और साइबर टीम को निर्देशित किया है कि इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जाए। 15 करोड़ की सनसनीखेज चोरी से हिला कटनी

मडापुरम कांड के बाद कटनी पुलिस के सामने दूसरी बड़ी अग्निपरीक्षा

कटनी में इससे पहले मडापुरम गोल्ड लोन बैंक में करीब 15 से 16 करोड़ रुपये के सोने की बड़ी डकैती हुई थी। हालांकि उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन लूटा गया पूरा सोना बरामद नहीं हो सका था। अब किसना ज्वेलर्स में हुई इस 15 करोड़ की चोरी ने एक बार फिर कटनी पुलिस की कार्यप्रणाली और मुस्तैदी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। जांच के लिए पहुंचे आईजी और डीआईजी,किसना ज्वेलर्स शोरूम का किया बारीकी से निरीक्षण, संचालक मोहन बजाज से ली घटना की जानकारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा भी रहे मौजूद