katni

14 मई को जिले भर के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि दिन भर प्रवास करेंगे

कटनी । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशव्यापी चलो पंचायत महाअभियान के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 14 मई को पंचायत प्रवास के लिये भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि जांयेगे तथा युवा मोर्चे की स्पेशल 11 टीम और हितग्राहियों का सम्मान करेंगे ।

भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी,पंचायत प्रवास कार्यक्रम जिला प्रभारी उदयराज सिंह ने सभी मंडल प्रभारियों,मंडल अध्यक्षों,पंचायत प्रवासी,पंचायत प्रभारी , स्पेशल 11 के संयोजकों से इस कार्यक्रम के जुटने का आग्रह किया है ।
तदाशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग ने बताया कि युवा मोर्चा स्पेशल 11 की 14 मई का होने वाली वृहद बैठक में भाजपा का ध्वज फहराया जायेगा, राष्ट्रीय गायन कर महापुरूषों के चित्र पर माल्यपर्ण होगा । कार्यक्रम के अगले चरण में अतिथियों का स्वागत , पंचायत समिति परिचय,युवाओं से जुड़ी योजनांओं का वाचन, मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, संकल्प पत्र का वाचन किया जायेगा तथा बैठक में सभी वर्गों के युवाओं को शामिल किया जायेगा ।

उन्होंने बताया कि स्पेशल 11 टीम में 11 सदस्यीय टीम, नव मतदाताओं की सूची तैयारी करेगी, सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता, सेवा कार्य, खेलों का आयोजन, केन्द्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी कार्यो का प्रचार -प्रसार किया जायेगा । जिले के सभी भाजपा जनों से पंचायत प्रवास कार्यक्रम को पंचायत स्तर पर सघनता , तत्परता पूर्वक करने का आग्रह किया गया है ।

Leave a Reply

Back to top button