Site icon Yashbharat.com

लोकसभा में 131वां संशोधन बिल गिरा: सीट बढ़ाने और परिसीमन प्रस्ताव पर सियासी घमासान

Screenshot 20260417 221222 Chrome

नई दिल्ली।लोकसभा में 131वां संशोधन बिल गिरा: सीट बढ़ाने और परिसीमन प्रस्ताव पर सियासी घमासान।लोकसभा में पेश किया गया 131वां संविधान संशोधन विधेयक आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका, जिसके चलते यह 54 वोटों से गिर गया। इस विधेयक में संसद की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने और इसे परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ने का प्रस्ताव था।

लोकसभा में 131वां संशोधन बिल गिरा: सीट बढ़ाने और परिसीमन प्रस्ताव पर सियासी घमासान

विधेयक के गिरने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक टकराव की स्थिति बन गई है। विपक्षी दलों ने इसे लोकतांत्रिक ढांचे में बदलाव की कोशिश बताते हुए विरोध किया, जबकि सरकार ने इसे प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में जरूरी कदम बताया।

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने विपक्ष पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि “नारी शक्ति के अपमान की यह बात दूर तक जाएगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को 33% आरक्षण देने के प्रयास को बाधित किया।

अमित शाह ने कहा कि विपक्ष को इसका राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा और देश की महिलाओं का आक्रोश आने वाले चुनावों में दिखाई देगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष पहले भी ऐसे प्रयासों का विरोध करता रहा है, जो महिलाओं के हित में थे।

वहीं, विपक्ष का कहना है कि यह विधेयक व्यापक राजनीतिक और संवैधानिक बदलाव से जुड़ा हुआ था, जिस पर पर्याप्त सहमति नहीं बन पाई।

Exit mobile version