FEATUREDLatestराष्ट्रीय

45 लाख के इनामी रामधेर सहित 12 माओवादी सरेंडर, MP-CG बॉर्डर पर माओवाद को करारा प्रहार

45 लाख के इनामी रामधेर सहित 12 माओवादी सरेंडर, MP-CG बॉर्डर पर माओवाद को करारा प्रहार।  मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवाद विरोधी अभियान बड़ी सफलता की ओर बढ़ रहा है। बीते 11 दिनों में 33 माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद अब 45 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली रामधेर मज्जी ने 11 साथियों के साथ हथियार डाल दिए हैं।

Hyundai i20 : नई हैचबैक खरीदनी है? Hyundai i20 पर मिल रहा है ₹75,000 तक का धमाकेदार डिस्काउंट

45 लाख के इनामी रामधेर सहित 12 माओवादी सरेंडर, MP-CG बॉर्डर पर माओवाद को करारा प्रहार

बालाघाट के मोस्ट वांटेड दीपक ने भी किया सरेंडर

केबी डिविजन के 10 माओवादियों के रविवार को समर्पण के बाद सोमवार को बालाघाट के कुख्यात माओवादी दीपक ने भी तीन साथियों के साथ लांजी क्षेत्र की देवरबेली चौकी में आत्मसमर्पण किया।
हालांकि, एसपी आदित्य मिश्रा ने सरेंडर की आधिकारिक पुष्टि से इंकार किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार सभी को कड़ी सुरक्षा के साथ जिला मुख्यालय लाया गया है और आगे की प्रक्रिया आईजी बंगले में पूरी होगी।

दीपक को संगठन में सुधाकर, मंगल सिंह और मेहत्तर उइके नामों से भी जाना जाता है और वह कई बड़ी माओवादी वारदातों का मास्टरमाइंड रहा है।

छत्तीसगढ़ में 12 वर्दीधारी माओवादी हथियार डालने पहुंचे

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव में सोमवार को रामधेर, चंदू, ललिता सहित 12 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया।
समर्पण करने वालों में बालाघाट का 65 वर्षीय संपत भी शामिल है, जो लंबे समय से मुख्यधारा में लौटना चाहता था।

11 दिनों में 33 माओवादी सरेंडर – मिशन 2026 समय से पहले सफल होने की उम्मीद

28 नवंबर से अब तक:

गोंदिया (महाराष्ट्र) में 11 माओवादी
7 दिसंबर को केबी डिविजन के 10 माओवादी
8 दिसंबर को खैरागढ़ में 12 माओवादी

कुल 33 माओवादी समर्पण कर चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि इससे बालाघाट में माओवादी नेटवर्क लगभग खत्म होने की कगार पर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी घोषणा की थी कि जनवरी 2026 तक बालाघाट को माओवादमुक्त घोषित करने का लक्ष्य है।

45 लाख का इनामी रामधेर – एमएमसी जोन का कुख्यात प्रभारी

सुबह 7 बजे समर्पण करने वाला रामधेर मज्जी:

45 लाख का इनामी

केंद्रीय समिति सदस्य (CCM)
मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ (MMC) जोन का प्रभारी

रामधेर के साथ जिन माओवादियों ने समर्पण किया उनमें शामिल हैं:

इनामी माओवादी

8-8 लाख इनामी (DVCM)-चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी, प्रेम
5-5 लाख इनामी (ACM)- रामसिंह दादा, सुकेश पोट्टम
2-2 लाख इनामी- लक्ष्मी, शीला, सागर, कविता, योगिता

हथियारों का जखीरा सौंपा

इन सभी ने कुल 10 हथियार पुलिस को सौंपे, जिनमें शामिल हैं:
AK-47, इंसास, SLR, .303 राइफल और 30 कैलिबर कार्बाइन।

माओवादियों की रीढ़ टूटी – केवल आधिकारिक घोषणा बाकी

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार बालाघाट के जंगलों में अब सक्रिय रूप से सिर्फ दीपक ही बचा था, और उसके भी आत्मसमर्पण की चर्चाएँ तेज हैं।लगातार हो रहे सरेंडर संकेत देते हैं कि क्षेत्र जल्द ही पूरी तरह माओवादमुक्त घोषित कर दिया जाएगा।

 

 

Back to top button