कैमोर। विजयराघवगढ़ के समीप स्थित मूरपार ग्राम के ग्रामीणों में आज सुबह उस समय दहशत फैल गई जब उन्होंने एक विशालकाय मगरमच्छ को महानदी से निकलकर ग्राम की ओर बढ़ते देखा। खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मगर को देखने नदी घाट पर पहुंच गई। इस बीच किसी ने पुलिस और वन विभाग को सूचित कर दिया। कुछ देर बाद ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पर पहुंचे और पकड़कर मगर को अपने साथ ले गये। दरअसल बाणसागर में जलभराव के कारण महानदी का जलस्तर इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है। अक्सर बाणसागर के पानी के साथ बड़ी-बड़ी मछलियां और अन्य जलीय जीव-जन्तु बह कर आ जाते हैं। भूपार गांव एकदम नदी किनारे, बसा हुआ है। इसीलिए यहां मगरमच्छ की मौजूदगी पाई गई।
12 फुट के मगरमच्छ से फैली दहशत













Leave a Reply