jabalpurमध्यप्रदेश

1160 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा पानी, बरगी के 21 में से सात गेट खोले जाएंगे

जबलपुर। बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज इसके 21 में से सात गेट को औसतन 1.07 मीटर की ऊंचाई तक खोला जाएगा। बांध से खुले गेट के जरिए 1160 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा ।

बरगी बांध की नहर प्रकोष्ठ के कार्यपालन यंत्री अजय सूरे के मुताबिक बांध के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए इसके सात गेट को खोलने का निर्णय बांध प्रशासन द्वारा लिया गया है। इनमे से तीन गेट को डेढ़ – डेढ़ मीटर , दो गेट को एक-एक मीटर और दो गेट को आधा – आधा मीटर की ऊंचाई तक खोला जाएगा ।

उन्होंने बताया की आज बुधवार की सुबह बांध का जलस्तर 422.60 मीटर रिकार्ड किया गया था । यह इसके पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 से मात्र 0.16 मीटर कम है । सुबह 11 बजे की स्थिति में बांध में करीब 1500 क्युमेक पानी प्रवेश कर रहा था । फिलहाल बरगी बांध से जलविद्युत उत्पादन इकाइयों के माध्यम से करीब 139 क्यूसेक तथा दायीं एवं बायीं तट नहर से 5 – 5 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही है ।

कार्यपालन यंत्री के मुताबिक बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में 28 अगस्त की सुबह 9 बजे से आज 29 अगस्त की सुबह 9 बजे तक करीब 56 मिलीमीटर बर्षा रिकार्ड की गई है । उन्होंने बांध के निचले क्षेत्रो के रहवासियों से सतर्क रहने तथा डूब क्षेत्रों में प्रवेश न करने की अपील की है । बर्षा जल की आवक को देखते हुए बांध से पानी छोड़ने की मात्रा को कभी भी बढ़ाया या घटाया जा सकता है ।

इस बीच जबलपुर के मझौली में एक व्यक्ति की हिरन नदी में डूबने से मौत की सूचना पर होमगार्ड के जवान तलाश में जुटे हुए हैं। व्यक्ति की हिरन नदी में डूबने की घटना कल देर शाम की बताई जा रही है

Leave a Reply

Back to top button