Site icon Yashbharat.com

112 दिन में मौत का आंकड़ा सबसे कम 473 रहा, 24 घंटे में एक्टिव केस करीब 14 हजार कम हुए

images 10

कोरोना के आंकड़े लगातार कम हो रहे हैं। रविवार को 45 हजार 590 नए केस आए और 460 संक्रमितों की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा बीते 112 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 5 जुलाई को 421 केस आए थे। रविवार को 58 हजार 930 मरीज ठीक हुए। इससे एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 13 हजार 821 की कमी आई। अब कुल 6.54 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 79.9 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 71.33 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.19 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

कोरोना अपडेट्स

  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी। चार दिन पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स में उनके पॉजिटिव होने की आशंका जताई गई थी। तब वे होम आइसोलेशन में थे।
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी
  • पिछले पांच दिनों में रिकवरी रेट में 2% का इजाफा हुआ है। 19 अक्टूबर को 87% रिकवरी रेट था, जो अब 89.74% हो गया है।
  • 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस पांच हजार से कम हो गए हैं। सबसे कम दादरा एवं नगर हवेली में 51, मिजोरम में 175, अंडमान-निकोबार में 204, सिक्किम में 242 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, पुड्‌डुचेरी, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, लद्दाख और चंडीगढ़ में भी एक्टिव केस की संख्या कम है।
  • भारत बायोटेक को वैक्सीन के बड़े स्तर पर ट्रायल को मंजूरी मिल गई है। फर्म ने 12 से 14 राज्यों के 20 हजार वॉलंटियर्स पर ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी है।
  •  मध्यप्रदेश
    राज्य में रविवार को 951 नए मरीज मिले, 1181 लोग ठीक हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 लाख 67 हजार 249 हो गया है। इनमें 11 हजार 237 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 53 हजार 127 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2885 मरीजों की मौत हो चुकी है।
Exit mobile version