11 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ने वाले का वीडियो देख केंद्रीय खेल मंत्री बोले- शिवराज जी इसे मेरे पास ले आएं

शिवपुरी। शिवपुरी के एक किसान परिवार के बेटे रामेश्वर गुर्जर का नंगे पैर दौड़ने का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री किरिन रिजिजू का ध्यान भी इस तरफ गया। उन्होंने ये वीडियो देखने के बाद ट्वीट किया कि और इस होनहार एथलीट को एथलेटिक्स एकेडमी में रखने की बात कही है।
Pls ask someone to bring him to me @ChouhanShivraj ji. I'll arrange to put him at an athletic academy. https://t.co/VywndKm3xZ
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 16, 2019
खेल मंत्री रिजिजू ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीटर पर टैग करते हुए लिखा, “शिवराज जी, किसी से कहें कि इस एथलीट को मेरे पास ले आए। मैं उसे एक एथलेटिक एकेडमी में रखने का इंतजाम करूंगा।” दरअसल, मध्यप्रदेश के मुखिया रह चुके शिवराज सिंह चौहान ने धावक रामेश्वर गुर्जर को अच्छा मौका और मंच दिलवाने के लिए ट्विटर के जरिए खेल मंत्री किरेन रिजिजू से समर्थन मांगा था।
रामेश्वर गुर्जर ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उनके परिवार में माता-पिता और पांच भाई-बहन हैं। रामेश्वर ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे पढ़ाई नहीं की।
जीतू पटवारी ने भोपाल बुलाया
खेल मंत्री श्री @jitupatwari शिवपुरी जिले के ग्राम नर्वर निवासी 19 वर्षीय युवा रामेश्वर गुर्जर को नगर पंचायत में नंगे पैर 100 मीटर रेस 11 सेकेण्ड में तय करता देख बहुत प्रभावित हुए है।
Read More: https://t.co/ttYTiVWunZ#JansamparkMP pic.twitter.com/TrwJvCOyn4— Jansampark MP (@JansamparkMP) August 13, 2019
इस बीच मध्य प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने भी रामेश्वर गुर्जर को भोपाल बुलाया है और यहां बेहतर ट्रेनिंग देने की बात कही है। पटवारी ने अफसरों से कहा कि, “ऐसी प्रतिभा को बेहतर सुविधाएं और अच्छी ट्रेनिंग दी जाए तो वो 100 मीटर की दूरी 9 सेकेंड में भी तय कर सकता है।”
पटवारी ने रामेश्वर को भोपाल आमंत्रित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभा को बेहतर खेल सुविधा, अच्छे शूज और प्रशिक्षण दिया जाए, तो वह 100 मीटर की दूरी 9 सेकेण्ड में ही तय कर सकता है। खेल मंत्री ने रामेश्वर की तरह उभरती ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।








